जीवेश तरुण, बेगूसराय
बिहार में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बिहार के अलग-अलग जिलों से अपराधियों द्वारा गोलीबारी, लूट और हत्या किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी तरह बिहार का बेगूसराय जिला भी दोहरे हत्याकांड से दहल उठा है। यहां अपराधियों ने दो सगे भाइयों की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद अपराधियों ने दोनों भाइयों के हाथ-पैर बांधकर उनके शव को पॉलिथीन में पैक कर खेत में फेंक दिया। ग्रामीणों ने खेत में शव को देखा, जिसे देखने के बाद उनकी रूह कांप गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक लड़कों की पहचान
यह मामला जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के अमरपुर खेत का है। यहां खेत में पॉलिथीन में पैक 2 लड़कों के शव मिले हैं, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। मृतक लड़कों की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के दादपुर गांव के रहने वाले विपिन कुमार चौधरी के बेटों अमन कुमार (19) और चमन कुमार (16) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की यूनिवर्सिटी ने उठाया बड़ा कदम, पढ़ाया जाएगा ‘रामचरितमानस का साइंस’; डिजाइन होगा स्पेशल कोर्स
पॉलिथीन में पैक किया शव
बताया जाता है कि सोमवार की शाम करीब 5 बजे जब मजदूर गेहूं काटने के लिए खेत में गए तो उन्होंने खेत में दो पॉलिथीन में पैक युवकों का शव फेंका हुआ मिला। पूरे इलाके में ये बात आग की तरह फैल गई और कुछ ही समय में मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों लड़कों की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या की गई है। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांधकर शव को पॉलिथीन में पैक कर कार से अर्धनिर्मित वास्तु विहार के पीछे खेत में फेंक दिया गया है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस और बरौनी थाना पुलिस समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष भी घटना स्थल पर पहुंचे। इस मामले में एसपी मनीष ने बताया कि 2 युवकों का शव खेत में बरामद किया गया है। दोनों की उम्र करीब 20-25 साल के बीच लग रही है। आशंका है कि दोनों की पीट-पीटकर हत्या की गई है। परिजनों ने देर रात शव की पहचान अपने बेटों के रूप में की है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 5 जिलों में तापमान जाएगा 41 के पार; 3 दिन तक और बढ़ेगा पारा, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
क्या हुआ था उस दिन?
मृतक के परिजनों ने बताया कि विपिन चौधरी ने बेटे की इच्छा पर करीब 2 महीने पहले स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। कल दिन में करीब 11:00 बजे आईटीआई का छात्र अमन अपने भाई, इंटरमीडिएट के छात्र चमन के साथ स्विफ्ट डिजायर कार लेकर निकला। वहां से एक परिचित के यहां तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर में गए थे। दोनों ने बताया कि वे वहां गाड़ी खड़ी करके बाइक से कुछ देर में घर पहुंचेंगे। लेकिन, रात को वे लोग घर नहीं लौटे। घर के लोगों को लगा कि वे गाड़ी लेकर कहीं भाड़े पर गए होंगे। जब उक्त बाइक मालिक सुबह में उनके घर पर आकर बताया कि दोनों भाई बाइक लेकर निकले हैं, लेकिन लौटकर नहीं आए। इसके बाद परिजनों ने थाना में गुमशुदगी की सूचना दी थी। थाना को सूचना देने के साथ परिजन अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच देर शाम दो लाश मिलने की जानकारी हुई तो पूरे परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
5 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
8 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
11 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
12 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
23 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines