हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार में कत्लेआम से जिंदा बचा बेटा, पति-पत्नी और बेटी की हत्या, एक ही शख्स ने की वारदात

Begusarai Murder News: बिहार के बेगूसराय से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में शनिवार सुबह पति-पत्नी और पुत्र-पुत्री का धारदार हथियार से गला रेत दिया।

विज्ञापन
बेगूसराय में एक ही परिवार के 3 लोगों की गला रेतकर हत्या

Begusarai Crime News: बिहार के बेगूसराय से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में शनिवार सुबह पति-पत्नी और पुत्र-पुत्री का धारदार हथियार से गला रेत दिया। इस घटना में परिवार के बुजुर्ग नागो सिंह के 40 साल के बेटे संजीवन सिंह उनकी पत्नी संजीता देवी और 10 साल की बेटी सपना कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि 7 साल के बेटे अंकुश कुमार को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा भेजा गया है।

हालांकि इस हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं इस हत्या के बाद कोहराम मच गया है। घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव पोस्टमाॅर्टम के लिए हाॅस्पिटल भेजा है। फिलहाल पुलिस मामल की जांच में जुटी है।

पुलिस के बयान के अनुसार संजीवन सिंह के सिर में छेद है। ऐसे में पुलिस गोली मारकर हत्या की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार जब संजीवन महतो घर में अपने परिवार के साथ सो रहे थे तभी बदमाश घर में घुसे। बदमाशों ने सभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola