CM Nitish Kumar on Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर पटना में श्रंद्धाजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अनेक मंत्री उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
इस दौरान सीएम नीतीश मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी से मेरा विशेष लगाव हैं और हमेशा रहेगा। वे हमें बहुत सम्मान देते थे। उन्होंने हमें यहां का मुख्यमंत्री बनाया। कितना अच्छा काम उन्होंने किया। उनके कार्यकाल में कभी किसी भी धर्म के लोगों को कोई तकलीफ नहीं हुई। वे सभी को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने फिर कहा कि हम उनका आजीवन समान करेंगे।
वहीं महागठबंधन में नाराजगी से जुड़ी खबरों को लेकर उन्होंने कहा कि वे नाराज नहीं हैं ना ही उनकी किसी पद को लेकर कोई लालसा है। सब कुछ ठीक है। हम सभी सहयोगी दल मिलकर काम कर रहे हैं। हमारा पहला मकसद चुनाव जीतना है। बाकी सभी मुद्दों पर बाद में चर्चा की जाएगी। मैंने तो कहा है कि सभी राज्यों में सीट बंटवारे को लेकर सभी घटक दल आपस में बात कर लें और जब बंटवारा हो जाएं तो एक मीटिंग कर बता दें।
किसके कहने पर किया जिक्र- केसी त्यागी
दिल्ली में 19 दिसंबर को महागठबंधन की चौथी बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें 28 दलों ने हिस्सा लिया था। बैठक में पीएम फेस को लेकर ममता और केजरीवाल ने मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित किया था। इसके बाद माना जा रहा था कि सीएम नीतीश कुमार नाराज होकर बैठक से चले गए। वहीं इस मामले में जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि ममता बनर्जी ने बैठक में खड़गे का नाम क्यों प्रस्तावित किया?
राहुल गांधी ने फोन पर की बात
उन्होंने कहा कि यह गठबंधन के सभी घटक दलों के बीच मुंबई में तय हो गया था कि किसी का नाम पीएम पद के लिए आगे नहीं किया जाएगा। फिर केजरीवाल और ममता ने मीटिंग से पहले और बाद में खड़गे के नाम ऐलान किया जो कि चौंकाने वाला था। इस बीच नाराजगी की खबरों के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीतीश कुमार से फोन पर बात की। जानकारी के अनुसार इस बीच दोनों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs ago4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
2 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 day agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
2 days agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
2 days agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
2 days ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
3 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
3 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines