Asaduddin Owaisi Katihar Rally: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रण में उतरे नेताओं की जुबानी जंग तीखी होती जा रही है. चुनावी रैलियों में प्रचार करते हुए नेताओं के द्वारा खूब बयानबाजी की जा रही है. आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी बयानबाजी करने में कम नहीं हैं. कटिहार के बारसोई में छोगड़ा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. वे चरमपंथी के मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव पर भड़क गए और उन्हें सबक सिखाने का दावा कर दिया.
तेजस्वी को सिखाएंगे चरमपंथी का मतलब
ओवैसी ने कहा कि तेजस्वी यादव उन्हें और उनकी पार्टी को चरमपंथी कहते हैं. तेजस्वी, RJD और गठबंधन की नजर में वे भी लोग चरमपंथी हैं, जे नमाज पढ़ते हैं, कुरान पढ़ते हैं, रोजा रखते हैं, अपने बच्चों को मदरसे में भेजते हैं, दाढ़ी रखते हैं, टोपी पहनते हैं, हिजाब पहनते हैं, वह सब लोग चरमपंथी है, जो मुसलमान हैं.
तेजस्वी यादव की नजर में जो अपने पिता के सामने झुकता है, वह चरमपंथी नहीं है. तेजस्वी ने पूरे सीमांचल के अल्पसंख्यक समुदाय को नीचा दिखाया है. तेजस्वी प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई की तरह अपनी नफरत जाहिर कर रहे हैं. तेजस्वी जो चाहे कह सकते हैं, उनके बयान से कोई फर्क नहीं पड़ता. सीमांचल के लोग उन्हें सिखा देंगे कि चरमपंथी क्या होता है?
यह भी पढ़ें: राजद-कांग्रेस ने बिहार की पहचान संकट में डाली, चारा खा गए, जनता रहे सावधान : बिहार में गरजे CM योगी
सीमांचल के लिए लड़ते रहने का किया दावा
ओवैसी ने कहा कि वे और उनकी पार्टी सीमांचल के लिए लड़ते रहेंगे. तेजस्वी अल्पसंख्यक मुसलमानों को चरमपंथी कहते हैं तो BJP वोले सीमांचल के लोगों को घुसपैठिया कहते हैं, लेकिन इस बार मुसलमान विरोधियों को मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा. तेजस्वी यादव कुछ ज्यादा ही आसमान में उड़ रहे हैं, लेकिन बिहार चुनाव के परिणाम उन्हें जल्दी ही जमीन पर गिरा देंगे.
बता दें कि AIMIM बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 100 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. ओवैसी ने लालू प्रसाद यादव के सामने उन्हें महागठबंधन में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उनके प्रस्ताव का कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. वे अपने 100 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन उनका फोकस सीमांचल में किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार समेत करीब 24 सीटें पर है, जहां मुस्लिम वोटर्स ज्यादा हैं.
यह भी पढ़ें: ’14 नवंबर को राहुल और लालू की पार्टियां पूरी तरह खत्म हो जाएंगी…’, अमित शाह ने साधा विपक्ष पर निशाना
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
9 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
30 mins agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines