Anant Singh First statement after arrest: ‘सत्यमेव जयते, चुनाव अब मैं नहीं, मोकामा की जनता लड़ेगी’, दुलारचंद यादव मर्डर केस में देर रात अरेस्ट हुए अनंत सिंह का गिरफ्तारी के बाद एक्स अकाउंट से पहला पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने मोकामा की जनता पर विश्वास जताते हुए चुनाव में उन्हें समर्थन देने की अपील की है। वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी तो होनी ही थी क्योंकि जब घटना हुई थी तो गिरफ्तारी होनी थी। बिहार में लगातार हत्या हो रही है सासाराम में हत्या हुई है आरा में हत्या हुई है लेकिन प्रधानमंत्री को यह सब दिखाई नहीं देगा.
अनंत सिंह को जो शर्मिंदगी महसूस होनी चाहिए थी…
जेडीयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह की गिरफ़्तारी पर आरजेडी नेता मीसा भारती ने कहा, “…ऐसा लगता है कि ये कार्रवाई बिहार सरकार की तरफ़ से नहीं हुई. चुनाव आयोग को थोड़ी शर्म आ गई होगी, इसलिए ये कार्रवाई की गई. बताइए, पूरा दिन वोट मांगने और अपनी ताकत दिखाने में बिता दिया और फिर रात के अंधेरे में जब मोकामा की जनता ये नहीं देख पाई कि एक अपराधी को कैसे गिरफ़्तार किया जा रहा है, तो उसे बचाने के लिए ये सब किया. जनता के सामने गिरफ़्तारी पर अनंत सिंह को जो शर्मिंदगी महसूस होनी चाहिए थी वो नहीं हुई और इस राज्य का दुर्भाग्य देखिए, जब एक आम आदमी गिरफ़्तार होता है, तो उसे हथकड़ी लगाई जाती है, घसीटा जाता है और ले जाया जाता है लेकिन ये आदमी तो बाहुबली है.”
पीएम मोदी को क्यों नहीं दिखतीं ये हत्याएं
महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर भी तंज किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं रोड शो करने निश्चित तौर पर यहां रोड शो करें लेकिन रोड शो यहां करेंगे और फैक्ट्री गुजरात में लगाएंगे यह नहीं होगा उन्होंने कहा कि एक भी सरकारी नौकरी उन्होंने नहीं दी और बिहार में रहते हैं एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देंगे. तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. 18 नवंबर को महागठबंधन की सरकार का शपथ ग्रहण होगा और 26 नवंबर से लेकर 26 जनवरी के बीच तेजस्वी की सरकार सभी वादों पर काम शुरू कर देगी.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
19 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
20 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines