Anant Singh Arrest: दुलारचंद यादव मर्डर केस में अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पटना के SSP कार्तिकेय के शर्मा का बयान आया है. उन्होंने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, क्योंकि जांच में पता चला है कि अनंत सिंह की मौजूदगी में ही पूरा घटनाक्रम हुआ. उनके साथी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेने की कोशिश की जाएगी.
चुनाव प्रचार के दौरान 2 गुटों में हुई झड़प
SSP कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान समूहों के बीच झड़प हुई. दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव किया. घटना के बाद एक शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान 75 वर्षीय दुलारचंद यादव के रूप में हुई, जो उसकी गांव के निवासी थे, जहां झड़प हुई थी. दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
सबूतों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट हुआ कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है और जो कुछ भी हुआ, अनंत सिंह की मौजूदगी में हुआ, इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है. पटना के SSP ने बताया कि अनंत सिंह समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. CID भी मामले की जांच कर रही है.
मृतक दुलारचंद यादव के पैर में गोली लगी थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसकी हत्या की गई है. गोली बरामद नहीं हुई है, क्योंकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि गोली आर-पार हो गई थी.
चुनाव और आचार संहिता पर क्या बोले DM?
पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन SM ने कहा कि मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्टूबर को हुई घटना को जिला प्रशासन और पुलिस ने बहुत गंभीरता से लिया है. आदर्श आचार संहिता का पालन कराना बेहद जरूरी है. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
अगर कोई असामाजिक तत्व कानून या आदर्श आचार संहिता के खिलाफ जाने की कोशिश करता है या करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हथियार जमा कराए जा रहे हैं. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 से ज्यादा चेकिंग पॉइंट बनाने के निर्देश दिए गए हैं. CAPF कर्मियों को तैनात किया गया है और प्रशासन-पुलिस और मजिस्ट्रेट मिलकर काम कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
11 mins agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
4 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines