Bihar elections: अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब अखिलेश यादव ने इस बात का ऐलान किया था कि वह जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में प्रचार करेंगे. उसके बाद समाजवादी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. जिसमें पार्टी के 20 नेताओं को बतौर स्टार प्रचारक शामिल किया गया है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है की स्टार प्रचारक को की सूची से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के दोनों चचाओं यानी प्रोफेसर रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव का नाम गायब है. जो चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की यह पहले स्टार प्रचारकों की सूची है. लेकिन अभी तक जितने भी चुनाव हुए हैं उन सभी चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव का नाम शामिल रहा है.
आजम खान का नाम स्टार प्रचारक को की सूची में नंबर तीन पर है
समाजवादी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जिन 20 नाम की सूची भारत निर्वाचन आयोग को भेजी है. उसमें महत्वपूर्ण नाम आजम खान का भी है. सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद अखिलेश यादव ने रामपुर जाकर आजम खान से मुलाकात की थी. इसके बाद तमाम सियासी के आप ऊपर विराम लग गया था. अब बिहार विधानसभा चुनाव में आजम खान को स्टार प्रचारक को की सूची में शामिल किया गया है. आजम खान मौजूदा वक्त में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं.
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव में मुस्लिम फैक्टर किसके पक्ष में? किस दल ने कितने दिए टिकट, किसे कितना फायदा
बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल प्रमुख नाम
समाजवादी पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारक को की जो सूची भेजी है उसमें सबसे पहला नाम समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का है. दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण में नंदा का नाम है. तीसरे नंबर पर आजम खान का नाम है. चौथे नंबर पर समाजवादी पार्टी की संसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का नाम है. पांचवें नंबर पर माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और सपा सांसद अफजाल अंसारी का नाम है. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद, बाबू सिंह कुशवाहा, नरेश उत्तम पटेल, रामाशंकर विद्यार्थी राजभर, लाल जी वर्मा, छोटेलाल खरवार, राजीव राय, सनातन पांडे, इकरा हसन और प्रिया सरोज को भी शामिल किया गया है. साथ ही साथ सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सपा विधायक तेज प्रताप सिंह यादव, सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष काशी नाथ यादव, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ धर्मेंद्र सोलंकी भुर्जी को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव के लिए सपा ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची, जानें लिस्ट में अखिलेश-आजम सहित किस किस का नाम
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines