बिहार में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। चुनाव ने बिहार दौरा शुरू कर दिया है। आयोग जल्द ही चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है। तारीखें तय होते ही राज्य में आचार संहिता लग जाएगी। इसके बाद सरकार योजनाओं की घोषणा, शिलान्यास आदि नहीं कर सकेगी। इसलिए सरकार अभी योजानाओं को मंजूरी देने में जुटी है। साथ ही इन्हीं कामों का श्रेय लेने के लिए नेताओं में इसकी होड़ लगी हुई है।
ऐसा ही मामला बिहार के बेगूसराय में देखने को मिला। अनुमंडल अस्पताल भूमिपूजन दौरान बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह और सीपीआई विधायक आमने सामने आ गए। बेगूसराय के बखरी में अनुमंडल स्तरीय अस्पताल के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त बवाल खड़ा हो गया। जब अस्पताल की भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ही बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह और भाकपा के बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान के समर्थक आपस में जमकर भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष के तरफ से घंटे तक हंगामा हुआ और एक दूसरे के और से हाथापाई शुरू हो गया। सांसद और सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ भी लोग उलझ गए। इस दौरान श्रेय लेने की होड़ में दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया।
क्या है मामला?
सांसद गिरिराज सिंह बखरी थाना के नजदीक 22 करोड़ 19 लाख की लागत से बनने वाले अनुमंडल स्तरीय अस्पताल का भूमिपूजन करने आए थे। डीएम तुषार सिंगला और स्थानीय विधायक सूर्यकांत पासवान के साथ भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन होते ही दोनों के समर्थकों ने अपने-अपने नेता के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। नारेबाजी के दौरान हालत नोकझोंक जैसे हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
यह भी पढ़ें: बिहार की वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दोबारा जुड़वाने का ये है सबसे आसान तरीका
‘हम दलित विधायक हैं, इसलिए…’
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई साल से अस्पताल की मांग की जा रही थी। अब भूमिपूजन हो रहा है तो इसे राजनीति की भेंट नहीं चढ़ने देना चाहिए। इस संबंध में विधायक सूर्यकांत पासवान का कहना है कि 1 साल पहले यह मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुआ। गिरिराज सिंह को 1 साल पहले ही शिलान्यास करना चाहिए। यह बिहार सरकार की योजना है जिसका भूमिपूजन बिहार सरकार के मंत्री से होना चाहिए। हम दलित विधायक हैं, इसलिए वह हाईजैक करना चाहते हैं। विधायक ने कहा कि सांसद गिरिराज सिंह जनता को खरीद रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव के लिए NDA के उम्मीदवारों पर आया अपडेट, दिल्ली में इस तारीख को फाइनल होंगे नाम
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines