Mokama Murder Case: एम पी /एम एल ए कोर्ट में पेश करने के बाद अनन्त सिंह को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में बेरुर जेल भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, पटना सिविल कोर्ट के एमपी एमएलए कोर्ट की विशेष अदालत ने शनिवार को मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई करने के बाद खारिज कर दिया.
विशेष अदालत ने दो आपराधिक मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई की थी. दोनों आपराधिक मामले पंचमहला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई 22 जनवरी को दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी की घटना से जुड़े थे.
मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह की दुलारचंद यादव मर्डर केस में गिरफ्तारी पर VIP चीफ और महागठबंधन के डिप्टी CM उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, ‘सुशासन बाबू’ को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने बिहार का क्या हाल बना दिया है. वह सिर्फ नाम के ‘सुशासन बाबू’ हैं. सरकार बिहार में रिमोट कंट्रोल से चल रही है. ब्यूरोक्रेट्स खुद को मुख्यमंत्री से ज़्यादा पावरफुल समझते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वह बीमार हैं.
पूर्व विधायक अनंत सिंह के वकील सुनील कुमार ने बताया कि दोनों आपराधिक मामले में नियमित जमानत अर्जी दाखिल की गयी थी. पूर्व विधायक ने बाढ़ सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सरेंडर कर दिया था. न्यायिक दंडाधिकारी ने न्यायिक हिरासत में लेते हुए बेऊर जेल भेज दिया था. साथ ही मामले की सुनवाई के लिए अभिलेख को पटना सिविल कोर्ट के एमपीएमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में भेज दिया था.
नीतीश कुमार के राज में बढ़ी गुंडागर्दी- कांग्रेस नेता
मोकामा मर्डर केस पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, नीतीश कुमार के राज में गुंडागर्दी बढ़ गई है. 17 सालों में 53-54 हज़ार मर्डर हुए हैं. राजधानी पटना में भी 130 से ज़्यादा मर्डर हुए हैं… मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के बावजूद, पुलिस बार-बार गाड़ियों की हथियारों और पैसों के लिए चेकिंग कर रही है, फिर भी हथियारबंद लोग आकर गोलीबारी कर रहे हैं, इसका मतलब है कि सरकार ऐसी एक्टिविटीज को बचा रही है… किसी को भी किसी का मर्डर करने की इजाजत नहीं है.
यह भी पढ़ें- ‘चुनाव मैं नहीं, अब…’, गिरफ्तारी के बाद JDU प्रत्याशी अनंत सिंह का पहला बयान, क्या बोले तेजस्वी यादव?
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
18 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
19 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines