नई दिल्ली: बिहार में पिछले कई दिनों से जारी सियासी घमासान के बीच नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आज दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक दोपहर दो बजे राजभवन में दोनों की शपथ होगी। नीतीश कुमार का यह मुख्यमंत्री के रूप में आठवी बार शपथ ग्रहण होगा। कैबिनेट के अन्य मंत्रियों के नाम जल्द ही सामने आएंगे। समर्थन देने वाली सभी पार्टियों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी।
राज्य में पांच साल बाद एकबार फिर महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस बार सरकार में 7 पार्टियां शामिल हैं। वहीं, बीजेपी ने नई सरकार के विरोध में महाधरना करने का ऐलान किया है। बीजेपी आज प्रदेश कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेगी।
बताया जा रहा है कि महागठबंन की नई सरकार को 164 विधायकों का समर्थन प्राप्त हैं। इनमें लालू प्रसाद यादव की आरजेडी के 79, नीतीश कुमार की जेडीयू के 45, कांग्रेस के 19, सीपीआई माले के 12, जीतनराम मांझी की HAM के 4, सीपीएम के 2, सीपीआई के 2 और एक निर्दलीय विधायक है। वहीं, अब तक सत्ता में भागीदारी निभा रहे बीजेपी के 77 विधायक विपक्ष में बैठेंगे।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जेडीयू को एक दर्जन विभागों का जिम्मा मिल सकता है तो आरजेडी व कांग्रेस को 20 विभाग दिए जा सकते हैं। इसमें आरजेडी के 17 मंत्री रह सकते हैं। सरकार में जीतनराम मांझी की पार्टी के एक मंत्री को भी शामिल किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष का पद जेडीयू के खाते में जा सकता है।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
30 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
51 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 hr agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
2 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
5 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
5 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
5 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
6 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines