नई दिल्ली: भारत के लिए मंगलवार दो बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों का गवाह बनकर आया है। एक तरफ महाराष्ट्र में महाअघाड़ी सरकार के गिरने के बाद बनी शिंदे सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी है। वहीं, दूसरी तरफ बिहार में राजनीतिक उठापटक का भी दौर शुरू हो चुका है।
सूत्रों का दावा है कि बीते कुछ समय से भाजपा से नाराज चल रहे सीएम नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देकर आरजेडी के साथ नई सरकार का गठन कर सकते हैं। खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि नई सरकार का गठन 2015 वाले फॉर्मूला पर ही किया जाएगा, जिसमें तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम पद संभाल सकते हैं।
जदयू ने राज्यपाल से समय मांगा
सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात का समय मांगा है। जानकारों का कहना है कि इस मुलाकात का उद्देश्य इस्तीफा देना ही है।
कांग्रेस ने रखी सहयोग की पेशकश
उधर, कांग्रेस ने अपने विधायकों के समर्थन की चिट्ठी जेडीयू को भेज दी है। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा है कि बिहार में भाजपा सरकार का गिरना तय है, हम नीतीश कुमार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
बता दें कि इससे पहले 2015 में भी जदयू ने राजद और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। लेकिन जुलाई 2017 में, कुमार ने यू टर्न लेते हुए भाजपा के साथ चलने का फैसला करते हुए महागठबंधन (राजद, कांग्रेस और अन्य) छोड़ दिया और मुख्यमंत्री बने रहे। अक्टूबर-नवंबर 2020 में, एनडीए सरकार ने राज्य में विधानसभा चुनाव जीते।
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
48 mins agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
2 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
3 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
3 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
3 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
3 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines