Nitish Kumar Biography Resigned as CM of Bihar: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार बनाने के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जहां छोटे दलों के नेताओं की बैठक चल रही है तो वहीं जेडीयू और आरजेडी के नेता एक दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं। उम्मीद है कि नीतीश बीजेपी के साथ मिलकर आज शाम तक फिर से (9वीं बार) सीएम पद की शपथ लेंगे।
नीतीश कुमार राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी हैं। वे केंद्र सरकार में मंत्री और कई बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। नीतीश लंबे समय तक सांसद और विधायक चुने जाते रहे हैं। कहा जाता है कि बिहार की राजनीति में उनके कद का कोई नेता नहीं है। उनकी सबसे बड़ी खासियत सही सियासी समय का अनुमान लगाना है। यही वजह है कि कम विधायक होने के बावजूद भी वे राज्य की दोनों बड़ी पार्टियों के साथ सरकार बनाने पर सीएम ही बनते हैं।
बुलाया जाता था मुन्ना कहकर
कभी अपने सुशासन के लिए जाने-जाने वाले नीतीश कुमार आज बार-बार गठबंधन बदलने की वजह से जाने जा रहे हैं। वे पार्टी में भी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। नीतीश कुमार ने बहुत साधारण परिवार से निकलकर राजनीति में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। उन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति में भाग लेना शुरू कर दिया था। वे बिहार की छोटी सी जगह बख्तियारपुर से आते हैं। उन्हें मुन्ना कहकर बुलाया जाता था। एक समय कोई विश्वास भी नहीं करता था कि यह मुन्ना राजनीति के इतने बड़े पद पर पहुंच जाएगा।
कब-कब रहे कौन-कौन से पद पर
साल 1986 में वे बिहार विधानसभा में याचिका समिति के सदस्य बनाए गए थे। इसके बाद 1987 में सार्वजनिक उपक्रम समिति के सदस्य बने। 1989 में वे जनता दल बिहार के महासचिव बने। इसी साल वे बहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। 1990 में वे केद्र सरकार में मंत्री बने। 1991 में जनता दल के महासचिव बने। 1996 में भी वे लोकसभा सांसद बने। 1999 में बहर सीट से फिर से लोकसभा सांसद बने।
साल 2000 में उन्होंने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2001 में रेल मंत्री बने। 2004 में फिर से नालंदा सीट से लोकसभा सांसद चुने गए। साल 2005 में फिर बिहार के मुख्यमंत्री बने और 5 साल का कार्यकाल पूरा किया। 2010 में फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली लेकिन 4 साल बाद इस्तीफा दे दिया। नीतीश अभी तक कुल 8 बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं।
ये भी पढ़ें-बिहार में क्यों हुआ ‘खेला’, नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव के बीच अलगाव के 5 प्रमुख कारण
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
9 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
10 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
11 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
12 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
13 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
14 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
14 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
15 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines