सौरभ कुमार, पटना: बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। केंद्रीय मंत्री का समर्थन करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार में खाद की कालाबाजारी सच में हो रही है।
बता दें कि शुक्रवार को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री भगवंत खुबा ने कहा कि बिहार में कालाबाजारी और जमाखोरी की वजह से किसानों को खाद की दिक्कत हो रही है। केंद्रीय मंत्री के बयान के एक दिन बाद बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने भगवंत खुबा का समर्थन कर दिया। भगवंत खुबा ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में खाद की कालाबाजारी हो रही है और सरकार इसे रोकने में विफल है।
सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया
मीडिया ने जब केंद्रीय मंत्री पर कृषि मंत्री से जवाब मांगा तो बदले में मंत्री ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। सुधाकर सिंह ने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री के आरोप का समर्थन करता हूं। सच है कि बिहार में खाद की कालाबाजारी हो रही है और हमारे विभाग के अधिकारी इसमें शामिल है।
बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बने अभी एक महीने ही हुए हैं, सरकार और मंत्री के बीच नोकझोंक शुरू हो चुकी है। कुछ दिन पहले भी सुधाकर सिंह ने सार्वजनिक मंच पर कहा था कि हमारे विभाग के अधिकारी चोर हैं और मैं चोरों का सरदार हूं।
सुधाकर सिंह को लालू यादव ने किया था तलब
मंत्री के बयान के बाद बिहार में विपक्ष ने काफी हंगामा भी किया था। उधर, मंत्री के बयान के बाद लालू यादव ने सुधाकर सिंह को तलब भी किया था। अब एक बार फिर बिहार सरकार में मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अब जेडीयू के सामने विकट स्थिति खड़ी हो गई है।
बता दें कि कुछ दिन पहले न्यूज 24 ने भी दर्शकों को दिखाया था कि कैसे बिहार में खाद की कालाबाजारी हो रही है। सरकार के तरफ से जो खाद किसान को 262 रुपये में मिलनी चाहिए वो 700 रुपये में मिल रही है और आज मंत्री ने यह सच सामने लाकर न्यूज 24 के खबर पर मुहर लगा दी है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
4 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
5 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
7 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines