पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा है कि हम इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी से नहीं डरते। नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद जारी एक बयान में ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार 2020 में सीएम नहीं बनना चाहते थे लेकिन आपने (बीजेपी) उन्हें जबरदस्ती सीएम बनाया। ललन सिंह ने आरोप लगाया कि आरसीपी सिंह बीजेपी के एजेंट बनकर जेडीयू में आए थे। उन्होंने कहा कि आपने (भाजपा) गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया।
ललन सिंह ने कहा कि बिहार अगर नीतीश कुमार के नेतृत्व में तरक्की किया है तो वो समर्पण भाव से किया गया है। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह जो पहले हमारे साथ थे, जिन्हें नीतीश कुमार ने जेडीयू का अध्यक्ष बनाया था, उन्होंने भी कहा है कि बिहार में जनमत का अपमान हुआ है। ललन सिंह ने कहा कि जो चार लोग नीतीश कुमार को एनडीए में लेकर चले गए थे, उनमें से एक आप भी (आरसीपी सिंह) थे, उस समय आपको जनमत का अपमान नहीं दिख रहा था।
आप (आरसीपी सिंह) पर जो नीतीश कुमार ने भरोसा किया, विश्वास किया, आंख मूंदकर भरोसा किया और आपने आंख मूंदकर नीतीश कुमार के पीछ में छुरा भोंकने का काम किया। ललन सिंह ने आरोप लगाया कि आरसीपी सिंह भारतीय जनता पार्टी का एजेंट बनकर जनता दल यूनाइटेड में रह रहे थे।
तेजप्रताप ने भी भाजपा पर साधा निशाना
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। तेजप्रताप यादव ने कहा कि भगवान राम ने भाजपा पर बाण छोड़ दिया जिससे भाजपा बिहार छोड़कर भाग गई। उन्होंने कहा कि जिस दिन लक्ष्मण जी बाण चलाएंगे, भाजपा देश छोड़कर भी भाग जाएगी।
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
40 mins agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
11 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
12 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
13 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
14 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
14 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines