नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिनों के बिहार दौरे (Amit Shah Bihar Visit) पर जा रहे हैं। गृहमंत्री आज सबसे पूर्णिया पहुंचेंगे। वहां उनका एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। अमित शाह पहले पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, फिर किशनगंज जाएंगे जहां वो रात में रुकेंगे।
अगले दिन शनिवार 24 सितंबर को गृहमंत्री किशनगंज के ऐतिहासिक बूढ़ी काली मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद गृहमंत्रालय की बैठक में हिस्सा लेंगे। किशनगंज गृह मंत्रालय से जुड़ी एक अहम बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में सीमांचल के इलाके में बॉर्डर पर की गतिविधियों और भारतीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा होगी।
अमित शाह चुनापूर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से सीधे पूर्णिया के रंगभूमि मैदान पहुंचेंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से किशनगंज जाएंगे। गृहमंत्री किशनगंज में माता गुजरी विश्वविद्यालय में रुकेंगे। यहां वो पार्ची नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सीमांचल के बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ जिला और प्रखंड अध्यक्ष से भी मौजूद रहेंगे।
इसके बाद इसके अगले दिन सुबह 24 सितंबर यानी शनिवार को वो किशनगंज में प्रसिद्ध बूढ़ी काली मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। मान्यता है कि यहां की काली माता जागृत हैं और यहां निकटवर्ती पश्चिम बंगाल और नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। पूजा अर्चना के बाद वे फतेहपुर नेपाल बार्डर एसएसबी कैंपस जाएंगे।
अभी पढ़ें – CBI ने ABG शिपयार्ड के चीफ RK अग्रवाल को अरेस्ट किया, 22,800 करोड़ धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
दरअसल बिहार में सत्ता समीकरण बदलने के बाद गृह मंत्री का यह पहला दौरा और राज्य में बीजेपी की पहली बड़ी जनसभा है। बीजेपी ने अमित शाह की इस रैली को जनभावना रैली का नाम दिया है। इस रैली में में सीमांचल के चार जिले पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार के साथ-साथ कोसी के मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिले से डेढ़ लाख से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं का जुटने की उम्मीद है।
गृहमंत्री रैली को सफल बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों से लेकर बिहार बीजेपी के बड़े नेता पहले से सीमांचल में डेरा डाले हुए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीमांचल में डटे हुए हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
RJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
9 mins agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
35 mins agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
39 mins agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
46 mins agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
53 mins agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
1 hr ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
3 hrs agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
3 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines