नई दिल्ली: बिहार में महागठबंधन सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले RJD नेताओं के यहां ED और CBI ने छापेमारी की है। ईडी-सीबीआई ने RJD के 5 नेताओं पर अपना शिकंजा कसा है। सीबीआई ने RJD एमएलसी सुनील सिंह, राज्यसभा सांसद अशफाक करीम, सांसद फैयाज़ आलम, सुभाष यादव और सुबोध राय के यहां छापेमारी की। सुनील सिंह के घर पटना के शास्त्री नगर इलाके में छापेमारी हुई है। सुनील सिंह सहकारी समिति से जुड़े हुए हैं और आरजेडी में कोषाध्यक्ष हैं।
बताया जा रहा है कि सीबीआई छापेमारी की ये कार्रवाई नौकरी के बदले जमीन मामले में की है। सीबीआई-ईडी की इस कार्रवाई पर महागठबंधन के नेता भड़के हुए नजर आ रहे हैं। इस छापेमारी को लेकर राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि ‘यह कहना बेकार है कि यह ईडी, सीबीआई या इनकम टैक्स की रेड है। ये बीजेपी की रेड है। वे बीजेपी के लिए काम करते हैं। उनका दफ्तर बीजेपी की स्क्रिप्ट से चलता है। आज बिहार में फ्लोर टेस्ट है और यहां क्या हो रहा है? ये सबको पता है।’
वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर इशारों में बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है ‘वो डरेगा नहीं वो झुकेगा नहीं, समाजवादियों की सरकार है बिकेगा नहीं।’
सुनील सिंह ने भी इसे बीजेपी की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा। सुनील सिंह की पत्नी ने कहा, ‘ये बेवजह हमें परेशान कर रहे हैं। मेरे घर को बर्बाद कर रहे हैं। अगर इन्हें हमारे घर से कुछ नहीं मिला तो हम इन पर मानहानि का केस दर्ज करेंगे। ये इज्जत का सवाल है। बिना सूचना दिए सीबीआई कैसे मेरे घर में घुस सकती है। मेरे पति किसी के पीछे नहीं भागते, ईमानदारी से काम करते हैं इसलिए आज उन्हें परेशान किया जा रहा है।’
इधर बिहार BJP अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सीबीआई की कार्रवाई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि ‘हमारी सरकार जब चल रही थी तब भी सबको नोटिस भेजा गया था। भोला यादव को गिरफ्तार किया गया था। जब कहीं कुछ मिलता है तभी सीबीआई जाती है। बिहार में जो मंत्रीमंडल बना है उसमें आधे लोगों पर अलग अलग घोटालों के आरोप हैं। सुनील सिंह का विश्वास से कोई लेना देना नहीं है। यह तो एमएलसी हैं, इन्हें तो आज वोट भी नहीं देना है।’
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
23 mins agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 3 की मौत, SHO सस्पेंड
3 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
5 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
6 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
6 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
6 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
6 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines