अमिताभ ओझा, बेगूसराय: बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों का बोलबाला देखने को मिला। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर के पास की है।
घायल युवक की पहचान आकाशपुर गांव के रहने वाले हरि बोल सिंह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि हरि बोल सिंह अपने घर से करीब 700 मीटर दूर स्थित दुकान किसी काम से जा रहा था उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी।
हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए
गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग उस जगह पहुंचे तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ होकर वह उसी जगह बेहोश गिरा पड़ा मिला। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि हरि बोल सिंह के दुकान जाने के दौरान गांव के ही शराब माफिया कृष्ण मुरारी सिंह और डब्लू सिंह बाइक से पहुंचे और पीछे से दो गोली मारकर फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल
दो गोली लगने से हरि बोल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह इलाजरत है। फिलहाल इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस पर सवाल उठने लगा है। बताते चलें कि पिछले दिनों बेगूसराय में शूटआउट की घटना घटी है। इसको लेकर लगातार लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं इस घटना के बाद सिंघौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
44 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
3 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
4 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines