हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार: जेल से बाहर घूमते दिखे थे आनंद मोहन, ये अधिकारी सस्पेंड

विज्ञापन

अमिताभ ओझा, पटना: बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन प्रकरण में कार्रवाई हुई है। जेल आईजी ने सहरसा डीएम की रिपोर्ट के तहत सहरसा मंडल कारा सहायक अधीक्षक- सह प्रभारी उपाधीक्षक मृत्युंजय कुमार के अलावा हेड वार्डन दानी कुमार और वार्डन हरिनन्दन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

क्या है मामला
दरअसल, बिहार में नई सरकार के लिए कुछ तस्वीरें परेशानी का सबब बन गई हैं। गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड मामले में सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की पिछले दिनों तस्वीरें वायरल हुई थी। कहा जा रहा है कि वह पटना आए थे। उन्हें न्यायिक हिरासत में पटना की कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वे अपने घर पहुंच गए। आनंद मोहन को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। बाद में ऊपर अदालत ने सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था। तब से वे जेल में बंद हैं।

अघोषित तौर पर आजाद हुए आनंद
तस्वीरें बाहर आने के बाद सियासी गलियारों में चर्च तेज हो गई थी कि आनंद मोहन बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अघोषित तौर पर आजाद हो गए हैं। रक्षाबंधन के दिन 12 अगस्त को आनंद मोहन पुलिस अभिरक्षा में पटना में थे। इस दौरान वे जेल में रहने की बजाय पुलिसिया सुरक्षा में घर-परिवार में घूम रहे थे और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे थे। बिहार के राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि अब किस बात का डर, बिहार में तो अब अपनी सरकार है। आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद राजद से विधायक हैं। जबकि पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद राजद की वरिष्ठ नेत्री हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola