नई दिल्ली: बिहार में एकबार फिर अपराधी बेखौफ होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है। यहां बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके में एक अज्ञात अपराधी ने ने गोली मार दी। अपराधी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब वो कोचिंग से पढ़कर लौट रही थी। पीड़िता छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना बुधवार की सुबह की बताई जा रही है। घायल बच्ची की उम्र 16 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता कोचिंग से लौट रही थी तभी पहले से ही घात लगाए एक अपराधी ने उसे पीछे से गोली मार दी। गोली छात्रा के गर्दन में लगी। छात्रा को आनन-फानन में अस्पातल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी है।
फिलहाल गोली मारने वाले अपराधी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है। छात्रा को गोली मारने की ये घटना वहां लटे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की तहकीकात में जुटी है।
वहीं इस घटना के बाद जहां इलाके के लोग दहशत में है वहीं लोगों में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है। लोगों का कहना है सरेआम बदमाश गोली मारकर फरार हो गये और इतना समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधी के बारे में कोई पता नहीं लगा पाई है।
संबंधित खबरें
MP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
24 mins agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
34 mins agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
56 mins agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
2 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines