अहमदाबाद: विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े गुजरात में शनिवार रात बड़ा सियासी फेरबदल देखने को मिला। सूबे के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कैबिनेट में बड़ा बदलाव करते हुए 2 कैबिनेट मंत्रियों को उनके विभागों से मुक्त कर दिया। बता दें कि सीएम पटेल ने राजेंद्र त्रिवेदी और पूर्णेश मोदी को क्रमशः राजस्व और सड़क और भवन विभागों से हटा दिया।
आधिकारिक बयान के मुताबिक अब इन दोनों मंत्रालयों को सीएम पटेल खुद संभालेंगे। त्रिवेदी और मोदी भूपेंद्र पटेल सरकार में कैबिनेट स्तर के 10 मंत्रियों में शामिल थे।
राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, त्रिवेदी कानून और न्याय, आपदा प्रबंधन, विधायी और संसदीय मामलों के मंत्रालयों को संभालते रहेंगे, जबकि पूर्णेश मोदी परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थ विकास मंत्रालय संभालेंगे।
पोर्टफोलियो में फेरबदल
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सूत्रों के अनुसार गृह राज्य मंत्री, हर्ष संघवी को राजस्व की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उद्योग और वन और पर्यावरण राज्य मंत्री, जगदीश पांचाल, सड़क और भवन विभाग के लिए MoS होंगे।
त्रिवेदी के पास अब आपदा प्रबंधन, कानून और न्याय, विधायी और संसदीय मामलों के मंत्रालय बचे हैं, जबकि मोदी परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थ विकास मंत्रालय जारी रखेंगे।
त्रिवेदी ने अपने राजस्व मंत्री के कार्यकाल में विभाग के कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। वह अपने अचानक निरीक्षण के कारण चर्चा में बने रहे।
भूपेंद्र पटेल ने पिछले सितंबर में मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपानी की जगह ली थी, जब पूरे गुजरात मंत्रिमंडल को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
संबंधित खबरें
पटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 mins agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
12 mins agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
26 mins ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 hr agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 hr agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 hr agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
2 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
2 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines