Bharat Jodo Yatra Rajasthan: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है, राहुल की राजस्थान में एंट्री के साथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, कांग्रेस ने राजस्थान के प्रभारी रहे अजय माकन का इस्तीफा स्वीकार करके उनकी जगह नए प्रभारी की नियुक्ति कर दी है, जिन पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद को सुलझाना होगा।
सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान की कमान
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा कांग्रेस ने राजस्थान का प्रभारी बनाया है, रंधावा चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में पंजाब के डिप्टी सीएम के साथ प्रदेश के गृहमंत्री भी थे, ऐसे में अब पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वो भी ऐसे वक्त में जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है।
रंधावा के सामने दोहरी चुनौती
सुखजिंदर सिंह रंधावा के सामने राजस्थान में दोहरी चुनौती होगी, जिसमें सबसे बड़ी गहलोत-पायलट विवाद को सुलझाना और दूसरी राजस्थान में कांग्रेस को फिर से सत्ता में वापस लाना। क्योंकि गहलोत-पायलट विवाद के चलते कांग्रेस राजस्थान में अब तक दो प्रभारी बदल चुकी है, पहले अविनाश पांडे को पायलट खेमे की शिकायत के बाद हटाया गया था, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के दौरान गहलोत खेमे की सियासी रस्साकस्सी में अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में अब रंधावा को राजस्थान की कमान सौंपी गई है।
सुखजिंदर सिंह रंधावा पंजाब में कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं, अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद उनका नाम भी पंजाब के मुख्यमंत्री बनने की रेस में आगे था, हालांकि बाद में उनकी जगह चन्नी को सीएम बनाया गया और उन्हें सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया था।
राजस्थान में भारत जोड़ो का दूसरा दिन
बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त राजस्थान में हैं और आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट यात्रा में राहुल गांधी के साथ लगातार चल रहे हैं। इसके अलावा गोविंद सिंह डोटासरा भी सुबह से ही साथ चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल आज 23 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
43 mins ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
3 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
4 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
5 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
5 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
6 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
7 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
8 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines