हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Noida News: नोएडा की भंगेल एलिवेटेड रोड बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार कर रहे निवासी

Noida News: नोएडा में दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) मार्ग पर बनी भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यस्त कार्यक्रम के चलते इसका उद्घाटन अब तक नहीं हो सका है. इस कारण लोगों को अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही है.

विज्ञापन

Noida News: नोएडा में दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) मार्ग पर बनी भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यस्त कार्यक्रम के चलते इसका उद्घाटन अब तक नहीं हो सका है. इस कारण लोगों को अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव भी कम नहीं हो पा रहा है.

परियोजना पूरी, लेकिन इंतजार बाकी

भंगेल एलिवेटेड रोड को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का विकल्प मानते हुए तैयार किया गया है. निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. केवल नीचे की सड़क की मरम्मत, नाले की सफाई और निर्माण से जुड़े कुछ काम बाकी हैं, जिन्हें पूरा करने में चार से पांच महीने का समय लग सकता है. हालांकि, एलिवेटेड सेक्शन पूरी तरह उपयोग के लिए तैयार है. नोएडा प्राधिकरण चाहता है इसका उद्घाटन योगी आदित्यनाथ करें. इस संबंध में सीएम कार्यालय को पत्र भेजा गया है वहां से हरी झंडी मिलना बाकी है.

एयरपोर्ट से पहले हो सकता है उद्घाटना

30 अक्टूबर को नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की संभावनाएं जताई जा रही हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की भी अटकलें हैं. ऐसी स्थिति में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिवाली से पूर्व जेवर दौरे पर आ सकते हैं और उसी दौरान भंगेल एलिवेटेड रोड समेत अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन संभव है.

ट्रैफिक दबाव को करेगा कम

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन लाखों वाहन चलते हैं, जिससे पीक ऑवर्स में भारी जाम लगता है. ऐसे में भंगेल एलिवेटेड रोड इस दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी. यह सड़क नोएडा के सेक्टर-82, 83, 93 और 115 जैसे घनी आबादी वाले इलाकों से जुड़कर यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी.

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: दिवाली में 10 मीटर दूर से करें आतिशबाजी, आंखों की रोशनी हो सकती है धुंधली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें