जयपुर: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत चार दिवसीय दौरे पर आई हैं। इसी बीच पीएम शेख हसीना राजस्थान दौरे पर विशेष विमान से जयपुर पहुंचीं। जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्थानी अंदाज में बांग्लादेश की पीएम का स्वागत लोक नृत्य संगीत के साथ हुआ। इस दौरान शेख हसीना ने भी राजस्थानी अंदाज में डांस किया और कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाई।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। जयपुर एयरपोर्ट पर विमान से उतरते ही माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने नृत्य किया। उनके साथ शेख हसीना भी थिरकते हुए नजर आ रही हैं। ये कलाकार उनका स्वागत करने के लिए वहां एकत्र हुए थे।
इसके बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर मत्था टेका। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दरगाह पर उनका रेड कार्पेट स्वागत किया गया। हसीना ने दरगाह पर जियारत की। दरगाह कमेटी की तरफ से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को तलवार भेंट की गई, चुंदड़ी उड़ाई गई और मोमेंटो दिया गया। इस अवसर पर सदर सैयद शाहिद हुसैन रिजवी और नायब सदर मुनव्वर खान भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गरीब नवाज ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में मखमल की चादर चढ़ाई और गुलाब के फूल चढ़ाए और दोनों देशों में अमन चैन और भाईचारे की दुआ की।
एक राष्ट्र के प्रमुख द्वारा यात्राओं के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार, दरगाह परिसर में कोई अन्य भक्त नहीं था और दरगाह बाजार भी बंद था। बता दें कि शेख हसीना के दरगाह पहुंचने से पहले उनकी सुरक्षा के लिए दरगाह परिसर को खाली कर दिया गया था। दरगाह बाजार की सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। बांग्लादेश पीएम की जब तक दरगाह में रही उसके 30 मिनट पहले और जाने के 20 मिनट बाद तक दरगाह में आमजन को प्रवेश नहीं दिया गया। दरगाह में केवल उस वक्त पास धारक व्यक्ति ही उपस्थित रहे थे।
संबंधित खबरें
8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
32 mins agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 hr agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
2 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
3 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
4 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
6 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
6 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
6 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines