Banda boat accident: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार दोपहर को हुए नाव हादसे में अभी तक राहत और बचाव कार्य जारी है। शासन, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के मुताबित अभी 15 से 17 लोग लापता हैं। इनकी तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय जल पुलिस को लगाया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र ने इस घटना पर दुख जताया है। वहीं शासन की ओर से भी लगातार मामले की निगरानी की जा रही है।
पीएमओ ने किया ट्वीट
वहीं घटना के बाद पीएमओ की ओर से भी दुख जताया गया है। ट्विटर पर लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश के बांदा में यमुना नदी में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के काम में पूरी तत्परता से जुटा है। वहीं अपनों के इतंजार में लोग नदी किनारे बैठे हुए हैं।
30 से ज्यादा लोग सवार थे नाव में, तेज हवा के कारण हुआ हादसा!
बांदा पुलिस ने बताया था कि फतेहपुर से मरका गांव जा रही एक नाव यमुना नदी की धार में पलट गई। नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने बताया कि तीन शवों को बरामद कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें से करीब 15 लोग तैर कर किनारे तक आ गए। जबकि 15 से 17 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं तीन लोगों के शवों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तेज हवा चलने के कारण हादसा हुआ।
नाव में सवार लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नाव में करीब 50 लोग सवार थे। कुल मिला कर अभी तक नाव में सवार लोगों के बारे में स्पष्ट आंकड़ा नहीं है। जानकारी के मुताबिक नाव में ज्यादातर महिलाएं बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि ये महिलाएं राखी पर अपने मायके जा रही थीं। वहीं घटना के बाद देर रात जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद और डीआईजी विपिन मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। जिला पुलिस और बचाव कार्य में लगी टीमों को खास निर्देश दिए।
बांदा में कैंप कर रहे हैं अधिकारी
मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि नाविक को हिरासत में लिया गया है। बचाव कार्य जारी है। अब तक करीब 20 लोगों को बचा लिया गया है और 14-15 लोग लापता हैं। तीन शव बरामद। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। डीआईजी वीके मिश्रा ने कहा कि मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तलाश में जुटी हुई हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण यहां फिसलन हो गई है। राहत एवं बचाव कार्य में थोड़ी समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि तीन शव अभी तक बरामद हुए है। जबकि 17 लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
7 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
16 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines