हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

असम पुलिस को बड़ी कामयाबी, अलकायदा से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

विज्ञापन

नई दिल्ली: असम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। असम पुलिस ने गोलपारा जिले के मटिया से अलकायदा से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों संदिग्ध अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े है।

बताया जा रहा है कि घर की तलाशी से उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आईडी कार्ड के साथ अल-कायदा, जिहादी तत्वों, पोस्टर और अन्य दस्तावेजों से संबंधित बहुत सारी आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।

गोआलपारा जिले के एसपी राकेश रेड्डी के मुताबिक गोलपारा जिले के मटिया में तिनिकोनियापारा मस्जिद के इमाम अब्दुस सोबहन और तिलपारा मस्जिद के इमाम जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों जेहादी अलकायदा से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के घर से जिहादी गतिविधियों से संबंधित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

अंसारुल्ला बांग्ला संगठन का अलकायदा की भारतीय उपमहाद्वीपीय शाखा से जुड़ाव है। अंसारुल्ला बांग्ला को अंसारुल्ला इस्लाम नाम से भी जाना जाता है। ये प्रतिबंधित संगठन है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें