Asansol News: गौ तस्करी के मामले में पश्चिम बंगाल के आसनसोल जेल में बंद तृणमूल नेता अनुब्रोतो मंडल को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए एक लाख रुपए का जुर्माना भी ठोंका है।
वहीं, हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी को पूछताछ के लिए अनुब्रोतो को दिल्ली जाने की अनुमति भी दी है। अनुब्रोतो बिरभूम जिले का प्रभावशाली नेता है। उसका एक मामला दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में भी चल रहा है।
हाईकोर्ट ने कहा- सुरक्षा के साथ सेहत का ख्याल रखा जाए
कोलकाता हाईकोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि अनुब्रोतो मंडल को दिल्ली ले जाने के दौरान उसकी सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। जिसके लिये उनके साथ सुरक्षा कर्मियों के आलावा स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भी मौजूद रहेगी। जिनकी निगरानी में अनुब्रोतो मंडल को दिल्ली ले जाया जाएगा।
जेल में डॉक्टरों ने किया चेकअप, बढ़ाई गई सुरक्षा
अनुब्रोतो मंडल की लगातार चिकित्सकों द्वारा आसनसोल जेल अस्पताल मे स्वास्थ्य जांच किये जा रहे हैं। कोलकाता हाईकोर्ट द्वारा अनुब्रोतो मंडल को दिल्ली ले जाने की अनुमति मिलते ही आसनसोल जेल के सामने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
आसनसोल से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: आसनसोल में चोरी-छुपे मिल रहे कपल की तस्वीर ले रहा था तृणमूल नेता, प्रेमी जोड़े ने पीट-पीटकर मार डाला
संबंधित खबरें
LIVE: 'हर्बल कुम्भ' का भव्य शुभारंभ, धन्वंतरि वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत
5 mins agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
9 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 hr agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
3 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
4 hrs ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
11 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines