नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल में हिम्मत है तो मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं, 24 घंटों के अंदर आकर मेरे सवालों के जवाब दें।
ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल सरकार सच्चाई, जिम्मेदारी, सवालों से भागते हैं, ये अब जनता से भागेंगे। उन्होंने मनीष सिसोदिया से भी पूछा कि सीबीआई की ओर से दर्ज की गई एफआईआर में आरोपी नंबर एक का अन्य आरोपियों से क्या संबंध है, ये भी केजरीवाल और सिसोदिया को बताना होगा।
अनुराग ने पूछा- शराब नीति ठीक थी तो वापस क्यों की
अनुराग ठाकुर ने कहा कि शराब नीति ठीक थी तो फिर वापस क्यों की गई। आप की हालत ऐसी थी कि अगर चोरी को दाढ़ी में तिनका दिखा तो उसने बचने के लिए दाढ़ी मुंडवा ली वैसे ही मनीष सिसोदियो और अरविंद केजरीवाल जी को जब शराब नीति में भ्रष्टाचार दिखा तो शराब नीति वापस ले ली। ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिसोदिया पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया ने शायद अब अपने नाम की स्पेलिंग भी बदल ली है। उन्होंने अपना नाम अब MONEY SHHH रख लिया है।
आप की सरकार रेवड़ी और बेवड़ी सरकार है: अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को रिटेल में अनुमति नहीं थी तो इस नीति के तहत क्यों अनुमति दी गई? कार्टेल कंपनियों को ठेका क्यों दिया गया? ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को ठेका दिया गया या नहीं? यह आम आदमी पार्टी की सरकार रेवड़ी सरकार और बेवड़ी सरकार है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सीबीआई अधिकारियों ने कल 20 अगस्त को आबकारी नीति मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास और कार्यालय पर 14 घंटे तक छापेमारी की। मनीष जी, अगर आपकी शराब नीति सही थी, तो आपने इसे वापस क्यों लिया? यह ‘चोर की दही में तिनका’ जैसा है।
अनुराग ने पूछा- शराब कारोबारियों के लिए सॉफ्ट कॉर्नर क्यों है?
अनुराग ठाकुर ने पूछा कि शराब कारोबारियों के लिए सॉफ्ट कॉर्नर क्यों है? मैं अरविंद केजरीवाल को देश के सामने आने और 24 घंटे के भीतर जवाब देने की चुनौती देता हूं। अनुराग ठाकुर ने ये भी कहा कि शराब घोटाले के नंबर 1 आरोपी मनीष सिसोदिया (दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आप नेता) हैं, लेकिन किंगपीन अरविंद केजरीवाल (दिल्ली सीएम) हैं। आज की प्रेस कांफ्रेंस में साफ दिख रहा था कि घोटाले के बाद उनके चेहरे का रंग कैसे चला गया। वह किसी सवाल का जवाब भी नहीं दे पाए।
मनीष सिसोदिया बोले- दिल्ली की एक्साइज स्कीम सबसे अच्छी
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीबीआई के छापे के अगले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की एक्साइज स्कीम सबसे अच्छी स्कीम है। देश में यह एक उदाहरण बन सकती है। हम इस पॉलिसी को ईमानदारी से लागू कर रहे थे। लेकिन एलजी ने दखल दी और इसे बदल दिया।
सिसोदिया ने कहा कि नए एक्सरसाइज पॉलिसी से दिल्ली को 10 हजार करोड़ का फायदा हो रहा होता। शुक्रवार को मनोज तिवारी कह रहे थे 10 हजार करोड़ का घोटाला है। फिर उनको पार्टी के नेता कहते हैं कि 11सौ हजार करोड़ का घोटाला है। एलजी साहब को रिपोर्ट में कुछ और है। और सीबीआई द्वारा लाए गए पेपर में कुछ नही मेंशन था।
मनीष बोले- मुझे दो-तीन दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा
उन्होंने कहा कि मोदी जी 24 घंटे यह सोचते रहते हैं कि जिन राज्यों में बीजेपी सत्ता में नहीं है। पैसे, ईडी और सीबीआई के दाम पर वहां सरकार कैसे गिराई जाए। सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दो-तीन दिन में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए लेकिन हम डरने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने कल फ्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल को कवर किया था। यह भारत के लिए गर्व की बात है।
बता दें कि सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर समेत 7 राज्यों की 21 जगहों पर रेड मारी थी। छापेमारी करीब 14 घंटे तक चली। सीबीआई टीम शुक्रवार सुबह 7 बजे मनीष सिसोदिया के घर पहुंची। CBI ने मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ छापे से दो दिन पहले यानी 17 अगस्त को ही FIR दर्ज कर ली थी।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs ago4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
2 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
4 hrs agoघात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
5 hrs agoहत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
5 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
10 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
10 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
10 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
10 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines