नई दिल्ली: हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने शनिवार को अमित शाह के काफिले के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। इस बारे में गोसुला श्रीनिवास ने कहा कि उनकी कार अचानक रुक गई और जब तक वह कार को हटा पाते पुलिस ने उसमें तोड़फोड़ की।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, गोसुला श्रीनिवास ने हैदराबाद में गृह मंत्री अमित शाह के काफिले के सामने अपनी कार खड़ी की थी। इसके बाद, गृह मंत्री के सुरक्षा गार्ड ने तुरंत उन्हें कार को वहां से हटाने के लिए कहा। उधर, श्रीनिवास ने आरोप लगाया कि उनकी कार में तोड़फोड़ की गई और उन्हें कार को दूर ले जाने के लिए मजबूर किया गया। श्रीनिवास ने कहा, ‘गाड़ी ऐसे ही अचानक रुक गई। मैं तनाव में था। मैं उनसे (पुलिस अधिकारी) बात करूंगा। उन्होंने कार में तोड़फोड़ की।”
मौके से शेयर की गई कार की तस्वीर में दिख रहा है कि टीआरएस नेता की कार का पिछला शीशा टूट गया है। इस बीच, अमित शाह ने हैदराबाद मुक्ति दिवस के लिए अपने भाषण के दौरान निजामों के ‘रजाकारों’ से ‘हैदराबाद को मुक्त करने’ के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रशंसा की। दूसरी ओर, केटीआर ने शाह पर निशाना साधा और कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राज्य और उसकी सरकार के लोगों को बांटने और धमकाने के लिए तेलंगाना आए हैं।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
21 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
47 mins agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
2 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
2 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
3 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
3 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
3 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines