Amit Shah in Rajasthan: राजस्थान के डूंगरपुर में गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी की दूसरी परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आपको सत्ता चाहिए लेकिन किस आधार पर। उन्होंने तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर भी विपक्षी गठबंधन को आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिनों से विपक्षी गठबंधन इस देश की संस्कृति और इतिहास का अपमान कर रहे हैं। सीएम स्टालिन के बेटे सनातन धर्म को खतरा बता कर इसे समाप्त करने की बात कर रहे हैं।
शाह ने इसे लेकर जनता से सवाल पूछा कि क्या आप इस प्रकार के गठबंधन को कभी स्वीकार करेंगे तो सामने बैठी जनता की ओर से जवाब आया नहीं। शाह ने कहा कि बार-बार विपक्ष हमारे सनातन धर्म को बदनाम करता आया है।
जानें अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातेंः
1.गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर अपना निशाना साधते हुए कहा कि आपको सत्ता चाहिए लेकिन किस आधार पर। पिछले 2 दिनों से आप इस देश की संस्कृति और इतिहास का अपमान कर रहे हैं। सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि कह रहे हैं कि सनातन धर्म खतरा है इसे समाप्त कर देना चाहिए।
2.गृह मंत्री ने राजस्थान के विकास कार्यों को लेकर भी सीएम गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने यूपीए के पिछले 10 सालों के शासन का जिक्र करते हुए कहा कि मैं बनिए का बेटा हूं पूरा हिसाब रखता हूं। उन्होंने मोदी सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को भी गिनाया।
3. शाह ने अपने भाषण में राममंदिर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनवरी में जिस जगह रामलला का जन्म हुआ वहां मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा। लेकिन विपक्ष ने पिछले 55 सालों में वकीलों की लंबी-चैड़ी फौज खड़ी करके मंदिर की राह में रोड़े अटकाने का काम किया।
4. गृह मंत्री ने कहा कि गहलोत साहब मैंने केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। अब आपकी बारी है आप पिछले साल में राजस्थान सरकार द्वारा किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश करें। आपने पिछले 5 साल में राजस्थान में घोटालों और भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ नहीं किया। राजस्थान की जनता आपसे जवाब मांग रही है।
5. शाह ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि मोदीजी आपके घरों में नल लगाने के लिए पैसा भेज रहे थे। राजस्थान के सीएम केवल उस पैसों का उपयोग भ्रष्टाचार करने में कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने कोरोना काल में निशुल्क टीके लगवाए।
6. केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरेाप लगाते हुए कहा कि दंगा कराने वाले गहलोत सरकार को उखाड़ कर फेंक देना चाहिए। गहलोत साहब क्या करें उनका नेतृत्व ही ऐसा है। सनातन धर्म पर ये जितना बोलेंगे उतना कम होते जाएंगे। 2024 में कांग्रेस को दूरबीन लेकर खोजने निकलेंगे तो भी कहीं पर दिखाई नहीं देंगे।
7. अमित शाह ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत के सामने अगर कोई लाल कपड़े पहनकर चला जाए तो उनको तकलीफ होती है। उन्हें तो बस लाल डायरी नजर आने लगती है। लाल डायरी में गहलोत सरकार के करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का जिक्र है। लाल डायरी में खान विभाग में किए गए भ्रष्टाचार का जिक्र है।
8. शाह ने कहा कि राजस्थान में हिंदुओं को शोभायात्रा निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। अलवर में 300 साल पुराने हिंदू मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। संघ का पथ संचलन भी रोक दिया जाता है। इतना ही नहीं कानून-व्यवस्था का तो दिवाला ही निकल चुका है। कन्हैयालाल का गला काट दिया गया।
9. अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने अपना नाम बदलकर इंडिया अलायंस कर दिया है। पिछले 2 दिनों से ये लोग देश की संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं।
10. शाह ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम स्वयं को जादूगर कहते हैं। उन्होंने प्रदेश में ऐसा जादू किया है कि बिजली और कानून व्यवस्था दोनों गायब कर दी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
44 mins agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 hr ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
4 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
5 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
6 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
7 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
7 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
8 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines