के जे श्रीवत्सन, जयपुर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर पलटवार करते हुए कहा कि गृहमंत्री देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी पर एक शब्द नहीं बोले,राजस्थान की जनता और पूरा देश गृह मंत्री से उम्मीद कर रहा था कि वह केंद्र सरकार के कामों का हिसाब किताब देंगे लेकिन केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर एक शब्द नहीं बोले क्योंकि केंद्र की कोई उपलब्धियां है ही नहीं।
आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे उनमें से एक भी वादे पर मोदी सरकार खरी नहीं उतरी, रोज नया मुद्दा लाना, नया सफूका छोड़ना, महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए दूसरी सरकारों पर आरोप लगाना मोदी सरकार की फिदरत बन गई है।
प्रताप सिंह खाचरियावास ने मोदी सरकार से सवाल करते हुआ कहा कि देश जानना चाहता है 15 लाख और अच्छे दिन के वादों का क्या हुआ? काला धन लेकर आऊंगा, नोटबंदी से देश बदल दूंगा, दो करोड़ युवाओं को हर वर्ष रोजगार दूंगा, मोदी सरकार ने आटा, दाल, चावल, मैदा, सूजी, दही, छाछ पर जीएसटी लगाकर अंग्रेजों के शासन को याद करा दिया है, इस वक्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम काफी कम हुए हैं इसके बावजूद पेट्रोल डीजल महंगा है, मोदी सरकार उद्योगपतियों के 10 लाख करोड़ के कर्जे माफ करती है लेकिन किसान और गरीब की सुनने वाला कोई नहीं है।
खाचरियावास ने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भाजपा का झूठ, फरेब और धोखा नहीं चलेगा, देश समझ रहा है लोगों की सोच बदल रही है, राम के नाम पर धर्म के नाम पर झूठे धर्म के ठेकेदार बनकर भाजपा के लोग अब देश को गुमराह नहीं कर सकते, आने वाले 2023 के चुनाव में भाजपा का झूठ, भ्रम और धोखा राजस्थान में नहीं चलेगा। कांग्रेस का काम, सेवा सच्चाई और इमानदारी गुड गवर्नेंस बोलती है, भाजपा नेता राजस्थान में आकर झूठ बोलेंगे उसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा।
बता दें कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे जैसलमेर पहुंचे हैं। वो यहां जोधपुर में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए हुए हैं।
संबंधित खबरें
सीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
17 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
59 mins agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
1 hr agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
2 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
2 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
2 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
3 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines