विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस के एएसआई की एक हत्या के मामले की गुत्थी बाबा के यहां सुलझानी उस वक्त महंगी पड़ी, जब वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए सस्पेंड कर थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया। मामला छतरपुर जिले के बमीठा का है, जहां पदस्थ एएसआई अशोक शर्मा एक हत्या के मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए दतिया स्थित पंडोखर सरकार के दरबार में अर्जी लगाने पहुंच गया। बाबा पंडोखर सरकार से बमीठा थाना क्षेत्र के ओटा पुरवा में हरीराम अहिरवार की 17 वर्षीय बेटी का शव 28 जुलाई को कुएं में मिला था। मृतक के परिजनों ने गांव के युवक रवि अहिरवार, गुड्डा उर्फ राकेश अहिरवार, अमन अहिरवार पर हत्या किए जाने के आरोप लगाए थे।
बाबा ने कहा- एक नाम लूं
इस गुत्थी को सुलझाने के लिए एएसआई अशोक शर्मा बाबा पंडोखर सरकार के पास पहुंचा थ, जिस पर पंडोखर सरकार ने कहा कुछ नाम हैं, उन नामों में से एक नाम को मैं ना बोलूं तो समझ लो वही है। बाकी नहीं है तुम्हारे रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, ध्यान से सुनना। रवि अहिरवार, राकेश,अमन, अब ढूंढ़ लेना कौन है। तुमने उन लोगों को उठाया है, उनसे पूछा है उनमें से कोई एक है जिसका मैंने नाम नहीं लिया उससे ही रहस्य खुलेगा। तुम जितने नाम लिख कर लाए हो उनमें से एक नाम मैनें नहीं बोला वहीं से सुराग लगेगा। एक व्यक्ति मझगुवां क्षेत्र का होगा, उसी से राज खुलेगा।
चाचा को हिरासत में लेते मच गया बवाल
जिसके बाद एएसआई अशोक शर्मा वापस अपने थाने पहुंचा और थाना प्रभारी को पूरी बात बताई। जिसके बाद थाना प्रभारी ने उस व्यक्ति के परिजन को बुलाया जिसके बारे में पंडोखर सरकार ने बोला था। थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने वीडियो दिखाते हुए 17 वर्षीय मृतका संजना अहिरवार के चाचा तीरथ अहिरवार को आरोपी मान कर हिरासत में लेते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की। जिसके विरोध में ग्रामीणों के साथ परिजन एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंच गए और पूरी आपबीती सुनाई। जिसके बाद एसपी सचिन शर्मा ने वीडियो के अनुसार एएसआई अशोक शर्मा को सस्पेंड कर दिया। साथ ही बमीठा थाना प्रभारी पंकज शर्मा को लाइन अटैच करते हुए आगे की जांच करने के लिए खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल को जिम्मेदारी दी गई है।
संबंधित खबरें
इंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
30 mins agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
34 mins agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
45 mins agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 hr agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
2 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
2 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
3 hrs agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
10 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
10 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines