हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'ये सब चलते रहता है' CBI पूछताछ के बाद बोलीं राबड़ी देवी

विज्ञापन
Rabri devi

पटना: बिहार के पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर सोमवार सुबह CBI की टीम पहुंची। CBI की टीम करीब 5 घंटों तक राबड़ी देवी की आवास पर रही। सीबीआई के सवालों का सामना करने के बाद राबड़ी देवी बजट सत्र की कार्रवाई में भाग लेने विधान परिषद पहुंची। जब मीडिया ने राबड़ी देवी से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि हमारे यहां सीबीआई आते रहती है। ये चलते रहता है।

12 सदस्यीय टीम राबड़ी देवी से पूछताछ करने पहुंची

बताया जा रहा है कि सीबीआई की 12 सदस्यीय टीम राबड़ी देवी से पूछताछ करने पहुंची थी। इस दौरान उनके बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। सीबीआई ने पहले पूछताछ के लिए राबड़ी देवी को नोटिस दिया था।

सीबीआई की टीम जैसे ही राबड़ी देवी से पूछताछ के लिए उनके आवस पहुंची, राजद के नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ता सीबीआई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे थे। हालांकि, राबड़ी देवी के आवास पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

यह सिलसिला जारी रहेगा-तेजस्वी यादव 

इस बीच बिहार के डेप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव कहा कि जिस दिन विश्वास मत जारी था और हमारी महागठबंधन सरकार बनी, मैंने कहा था कि यह सिलसिला जारी रहेगा। 15 मार्च को सुनवाई है जो जमानत के लिए एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने आगे कहा, यदि आप भाजपा के साथ रहते हैं, तो आप राजा हरिश्चंद्र होंगे। महाराष्ट्र में जब शरद पवार के भतीजे (अजित पवार) बीजेपी में गए तो सारे केस वापस ले लिए गए। जब टीएमसी के मुकुल रॉय बीजेपी मे गए तो सारे केस वापस ले लिए गए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें