महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं. विधानसभा के बाद अब निकायों में भी बीजेपी और शिंदे गुट ने जीत का परचम लहराया है. बीएमसी में दशकों तक रहे शिवसेना (UBT) के वर्चस्व को भी करारा झटका लगा है. इस बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने कई सीटें अपने नाम कर सभी को हैरान कर दिया. न्यूज 24 के मशहूर एंकर मानक गुप्ता से एक्सक्लूसिव बातचीत में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला.
असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे लिए छोटी से छोटी कामयाबी भी मायने रखती है. लोकल बॉडी इलेक्शन में 125 सीटों पर जीत पर ओवैसी ने पार्टी मेंबर्स और कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया अदा किया. ओवैसी ने चुनाव में AIMIM की जीत को कलेक्टिव एफर्ट बताया और कहा कि अब हमपर जिम्मेदारी बढ़ गई है. उन्होंने ये भी उम्मीद जताई की प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से जो वादे किए थे, उन्हें निभाएंगे और वार्ड्स के डेवलपमेंट पर काम करेंगे.
क्या बीजेपी को देंगे समर्थन?
कई निकाय चुनावों में किंगमेंकर की भूमिका मिलने और बीजेपी को सपोर्ट करने की संभावना पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘नहीं… ये नहीं हो सकता ऐसा. हमने साफ कर दिया है कि पॉलिसी मैटर्स के ऊपर, पार्टी के फैसले पर कोई बगैर इजाजत काम नहीं कर सकता. एनडीए को सपोर्ट करने का सवाल ही नहीं खड़ा होता. ऐसे एक मामले में पार्टी एक मेंबर को सस्पेंड भी कर चुकी है. 2014 से लेकर 2025 तक हमने बीजेपी का विरोध किया. जहां पर देश की बात आई, ऑपरेशन सिंदूर की बात आई, हम देश के साथ खड़े रहे.’
यह भी पढ़ें: ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई…’, BMC हाथ से जाने के बाद बोले उद्धव ठाकरे; तो राज ठाकरे ने कहा – जल्द मिलते हैं
‘वोट चोरी’ पर बोले AIMIM चीफ
विपक्ष द्वाला लगाए जाने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बोलते हुए AIMIM चीफ ने कहा, ‘महाराष्ट्र में हमारी नजर में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया, ना ही पार्टी के जिम्मेदारों को ऐसा कुछ संकेत मिला. वोटर लिस्ट में मैं करीब से पार्टी मेंबर्स के साथ टच में था, ये देखने के लिए क्या किसी वोटर के जान बूझकर नाम काटे गए. लेकिन हमें ऐसा कुछ नजर नहीं आया.’
इंडिया गठबंधन पर बोला हमला
इंडिया गठबंधन के लगाए गए ‘बीजेपी की बी टीम’ के आरोपों पर जवाबी हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा, मुझे अभी भी ‘बीजेपी की B’ कहा जाता है. चुनाव प्रचार में बोलते गए मेरे बारे में… मैं खामोश था कि शायद इनका दिमाग ठिकाने पर आएगा. फिर हमने अपनी जुबान खोलकर उनका पूरा इतिहास बता दिया. इंडिया गठबंधन में शामिल ना करना उनका फैसला है, मैं इसके लिए रो नहीं रहा हूं, ना मैं कोई भीख मांग रहा हूं. जहां हमारी पार्टी होगी हम चुनाव लड़ेंगे.’
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
7 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
28 mins agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
31 mins agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
33 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
41 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 hr agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 hr agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines