AIIMS Delhi to be closed for half a day on January 22 ram mandir inauguration: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसे लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। शनिवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स को दोपहर ढाई बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया है।
22 जनवरी को केंद्रीय दफ्तरों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी
इससे पहले, केंद्र ने 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया था। सरकार ने बताया था कि यह फैसला कर्मचारियों की इच्छा को देखते हुए लिया गया है। कर्मचारी सुबह रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखना चाहते थे।
थ्री लेयर सिक्योरिटी
बता दें कि राम मंदिर का भव्य उद्घाटन 22 जनवरी को प्रस्तावित है। इस दिन विधि-विधान से रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अयोध्या में उद्घाटन समारोह के दिन थ्री लेयर सिक्योरिटी रहेगी। यूपी सरकार की स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के अलावा, सीआरपीएफ और यूपी सिविल पुलिस पर भी सुरक्षा की जिम्मेदारी रहेगी।
पीएम मोदी होंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य अतिथि
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी के दिन यानी 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में होगी। इस कार्यक्रम में सभी शास्त्रीय परंपराओं का पालन किया जाएगा। पीएम मोदी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान से आया जल तो कश्मीर के मुस्लिम भाई-बहनों ने रामलला के लिए भेजा केसर
प्रवेशिका के जरिए होगा प्रवेश
बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रवेश केवल ट्रस्ट द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के जरिए होगा। केवल निमंत्रण पत्र से प्रवेश सुनिश्चित नहीं होगा। ट्रस्ट ने बताया कि प्रवेशिका पर बने क्यूआर कोड के मिलान के बाद ही परिसर में प्रवेश संभव हो पाएगा।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 hr agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
17 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines