आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक खड़े हुए ट्रक के इंजन में अजगर सांप जा बैठा। ट्रक चालक ने जब इंजन स्टार्ट किया तो अजीब आवाज आई। चालक ने बोनट खोला तो उसकी चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची वाइल्ड लाइफ की टीम ने इस अजगर का रेस्क्यू किया। तब कहीं जाकर ट्रक चालक की जान में जान आई।
सड़क किनारे खड़ा था ट्रक
घटना शनिवार की है। आगरा के यमुनापार इलाका स्थित हाथरस मार्ग पर सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। ट्रक के चालक राकेश ने कहीं जाने के लिए ट्रक का इंजन स्टार्ट किया, तो अजीब आवाज आई। राकेश चौंक गया। उसने नीचे उतर कर ट्रक को चेक किया, लेकिन कुछ दिखा नहीं। इसके उसने ट्रक के बोनट को खोला। बोनट के खुलते हुए उसके होश उड़ गए। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बोनट के अंदर काफी बड़ा अजगर फंसा हुआ था।
कड़ी मशक्कत के साथ किया अजगर का रेस्क्यू
वहां मौजूद लोगों ने वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ छह फीट के अजगर को बाहर निकाला। टीम के सदस्यों ने अजगर को तत्काल पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसकी देखभाग की गई। वहीं डॉक्टरों द्वारा अजगर के सामान्य पाए जाने पर उसे वापस जंगल में छोड़ा गया है। वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम के सदस्यों ने बताया कि अजगर जहरीला नहीं होता है, लेकिन फिर भी इससे सावधान रहना चाहिए।
बारिश के दिनों में बाहर आ जाते हैं वन्यजीव
टीम के सदस्यों ने बताया कि बारिश के दिनों में जंगलों में पानी भर जाने के कारण सांप समेत अन्य वन्य जीव आसपास के आबादी क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। वन्य जीवों के पाए जाने की घटनाएं ज्यादातर गांवों और जंगलों के किनारे वाली कॉलोनियों में होती हैं। कई बार यह घटनाएं गंभीर नतीजे भी दे जाती हैं। क्योंकि वन्य जीव इंसानों के बीच आते ही आक्रामक हो जाते हैं और इंसानों पर हमला कर देते हैं।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
8 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
8 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
9 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
10 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
10 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
10 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
11 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
11 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines