नवाबों का शहर कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जो वाकई शर्मसार करने वाली हैं. दरअसल पीएम मोदी राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे, जहां सजावट के लिए गमले लगाए गए थे. पीएम मोदी के वहां से जाते ही गमलों की लूट शुरू हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला?
पीएम मोदी गुरुवार को नवाबों के शहर लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और आदर्शों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया. पीएम मोदी के स्वागत में कार्यक्रम स्थल को बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया था. सजावट में खूबसूरत गमलों और हैंगिंग वॉल का इस्तेमाल किया गया था ताकि शहर की खूबसूरती में चार चांद लग जाएं. लेकिन जैसे ही प्रोग्राम खत्म हुआ और पीएम मोदी वहां से रवाना हुए, लोगों ने उस जगह को उजाड़ना शुरू कर दिया. देखते ही देखते वहां अफरा तफरी मच गई और लोग गमलों को भर भरकर अपने साथ ले जाने लगे. किसी ने अपने वाहनों में गमले भर लिए तो कोई उन्हें हाथों में उठाकर भाग रहा था.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने लखनऊ में किया ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन, अटल-मालवीय और महाराज पासी को दी श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
गमलों की लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोग बिना झिझक के गमले लूटने में लगे हैं. स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है. उनका कहना है कि ऐसे ही लोग अपने ही शहर की खूबसूरती को उजाड़ते हैं और उसका माखौल बनवाते हैं. हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है
ये भी पढ़ें: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस में लगी आग, कूदकर बचाई जान
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 hr agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
17 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines