नोएडाः नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता, धक्कामुक्की और मारपीट करने के मामले में फरार कथित नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। उसके तीन साथियों को भी पुलिस ने धर दबोचा है। पिछले कई दिनों से फरार श्रीकांत को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए आसान नहीं था, लेकिन आखिरकार वह पुलिस के पंजे में फंस ही गया। आइए जानते हैं उसकी गिरफ्तारी की पूरी कहानी।
पत्नी के संपर्क में था श्रीकांत, फंसा पुलिस के जाल में
जानकारी के मुताबिक श्रीकांत अपनी पत्नी से लगातार संपर्क में था। वह उन्हें कॉल कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार तड़के पुलिस ने श्रीकांत की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। यहीं से पुलिस को श्रीकांत का सुराग मिला। एसटीएफ की टीम ने मेरठ से श्रीकांत को एक परिचित के घर से तीन साथियों संग गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीकांत नोएडा के भंगेल से अपनी कार से ही भागा था। नोएडा पुलिस कमिश्नर शाम को श्रीकांत की गिरफ्तारी को लेकर प्रेसकान्फ्रेंस करने वाले हैं। नोएडा पुलिस की ओर से प्रेसकान्फ्रेंस के बारे में ट्वीट किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पूछताछ के बाद नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी को वापस घर छोड़ दिया है।
अतिक्रमण ध्वस्त, लग्जरी कारें जब्त, 25 हजार का इनाम और फिर…
इससे पहले नोएडा पुलिस और नोएडा प्रशासन ने लखनऊ से सख्त निर्देश मिलने के बाद श्रीकांत के खिलाफ सख्त कदम उठाए। प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। उसकी कई लग्जरी कारों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई तो नोएडा पुलिस ने उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इसी बीच उसने सूरजपुर कोर्ट में वकील के माध्यम से सरेंडर की भी अर्जी डाली, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही दबोच लिया।
लखनऊ से रखी जा रही है पूरे मामले की निगरानी
वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पूरे मामले की निगरानी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेरठ से श्रीकांत की गिरफ्तारी होते ही लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में हलचल बढ़ गई। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसी घटनाक्रम को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। वहीं पुलिस मुख्यालय में भी इस घटनाक्रम को लेकर डीजीपी की अध्यक्षता में बैठक हुई है। प्रदेश पुलिस के एडीजी कानून-व्यवस्था भी इसमें मौजूद रहे।
हमारी सरकार में कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगाः डिप्टी सीएम
वहीं लखनऊ में प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी। श्रीकांत त्यागी के मामले में भी हमारी सरकार और पुलिस गंभीरता से आगे बढ़ रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं भाजपा विधायत एसएन सिंह ने कहा कि चाहे 2017 हो या फिर 2022, भाजपा सरकार प्रदेश में गलत काम या फिर अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है। इसी का नतीजा है कि कानून तोड़ने वालों श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कठोर कार्रवाई हुई है।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
25 mins agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
42 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 hr agoअभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
1 hr agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
2 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
2 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
2 hrs agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
2 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines