Deoghar Accident News: झारखंड के देवघर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चितरा थाना क्षेत्र में सिकटिया बैराज पर एक कार पुल से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगवार को दशहरे के दिन सुबह हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे तालाब में जा गिरी। मरने वालों में महिला और दो मासूम बच्चे भी हैं। सभी की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तबतक सभी की मौत हो चुकी थी।
हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे हुआ। घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी शवों को पानी से बाहर निकाला।
ड्राइवर ने गेट खोलकर बचाई जान
कार का ड्राइवर गेट खोलकर बाहर निकल आया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि उसे भी गंभीर चोट आई है। उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। कुछ लोगों का कहना है कि हादसा परिवार के एक सदस्य के सेल्फी लेने के दौरान हुआ। स्थानीय लोगों की नजर दुर्घटना के 10 मिनट बाद पड़ी, लेकिन तबतक सभी 5 की मौत हो चुकी थी। सभी शवों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें-Israel-Hamas War: ‘ईरान को धरती से मिटा देंगे’, इजराइल के मंत्री की बड़ी चेतावनी
वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
बता दें कि सावधानी बरतने की तमाम चेतावनी के बाद भी लोग तेज रफ्तार में या शराब पीकर भी गाड़ी चला रहे हैं। इस वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौतें होती रहती हैं। अगर सजग रहा जाए और नियमों का पालन किया जाए तो काफी हद तक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है।
संबंधित खबरें
एयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
42 mins agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 hr agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 hr agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
7 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
10 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
11 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
19 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines