नई दिल्ली: बिहार के आबकारी प्रधान सचिव केके पाठक को एक आधिकारिक बैठक में गालियां देते हुए कैमरे में कैद किया गया। बैठक के दौरान बिहार के लोगों और ‘बासा’ (Bihar Administrative Service Association) के अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं हैं। इसका एक वीडियो सामने आया है।
बिहारियों के लिए कहे अपशब्द
केके पाठक कहते हैं “चेन्नई में, लोग नियमों का पालन करते हैं। क्या आपने कभी यहां किसी को यातायात नियमों का पालन करते देखा है? लाल बत्ती होने पर भी वे हॉर्न बजाते रहेंगे। क्या आपने यह नहीं देखा है? यहां लोग ऐसे ही हैं। लाल रोशनी भी है, पे पे भी करेगा…डिप्टी कलेक्टर की स्थिति यह है…” गुस्से में आईएएस अधिकारी ने कहा कि इस पर और चर्चा 13 तारीख को होगी।
और पढ़िए –UP MLC चुनावः BJP के जयपाल सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते, 1986 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा
होगी कार्रवाई-मंत्री
केके पाठक मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है वो इसी विभाग के भीतर हो रही बैठक का है। केके पाठक बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) के डीजी भी हैं। इस वीडियो में वे बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (BASA) के खिलाफ भी बोलते दिख रहे हैं। बिहार के आबकारी मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने विभाग के आईएएस के एक आधिकारिक बैठक में गाली देने वाले वीडियो के बारे में सुना है। मंत्री ने कहा कि उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़िए –Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना के खिलाफ CM खट्टर, कहा- दिवालिया हो जाएगा भारत
बिहार प्रशासनिक सेवाओं के संघ ने पाठक को उनके व्यवहार के लिए हटाने की मांग की। बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के महासचिव सुनील तिवारी ने एएनआई से कहा, “हम सरकार से ऐसे अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग करते हैं। हमने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला किया है। उन्होंने हमारे लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जो गलत है। हम इसकी निंदा करते हैं।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
28 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 hr agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 hr agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
2 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
4 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
5 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
5 hrs ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines