Delhi Liquor Scam: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट का फैसला नियमों के मुताबिक है और कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह नेता हों या आम नागरिक हों। कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं, लेकिन आपराधिक मामले में उनको दूसरे आरोपियों की तरह ही रखा जाना चाहिए। अदालत ने कहा कि, उनकी गिरफ्तारी नियमों के मुताबिक हुई है। गौरतलब है कि उन्हें पहले ही 27 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
शराब घोटाले का है मामला
बता दें कि संजय सिंह को कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है। बीते 4 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके घर पर छापा मारा, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी। अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था। मामला दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 का है। जांच एजेंसियों का कहना है कि इसमें कई तरह की अनियमितताएं हैं। आरोप है कि नीति बनाने में संजय सिंह की भूमिका थी, जिससे कुछ लोगों को फायदा पहुंचा।
गिरफ्तारी को बताया था गैरकानूनी
वहीं संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है और उनका कहना है कि वे निर्दोष हैं, राजनीतिक बदले की भावना के तहत उनपर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इसे सत्ता का गलत इस्तेमाल बताया था। उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक बदले की भावना के तहत गिरफ्तार किया गया है। संजय सिंह के वकील ने कोर्ट से कहा कि आप नेता को ईडी ने कानून की प्रक्रिया का पालन किए बिना ही गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि ईडी ने न तो उनको समन किया न ही पूछताछ के लिए बुलाया और सीधे 5 अक्टूबर को अरेस्ट कर लिया।
ये भी पढ़ें-अब काम की नहीं दिल्ली में यमुना की मिट्टी, प्रदूषण नियंत्रण समिति की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
49 mins agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 hr agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
1 hr agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
2 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
3 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
5 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
7 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
7 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
9 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines