भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते दो कॉलेज छात्रों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य छात्र को गम्भीर अवस्था में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। घटना दुर्ग बायपास की बताई जा रही है। इस घटना सूचना मिलते ही मौके पर स्मृति नगर पुलिस सुबह मौके पर पहुंच गई।
ये है तीनों की पहचान
चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि कार (सीजी 25 एएच 9902) में सवार होकर कैलाश नगर दुर्ग निवासी सौरभ यादव सुराना कॉलेज का छात्र था। वहीं प्रगति नगर रिसाली किराए के मकान में समीर कुजूर रहता था। सेंट थॉमस कॉलेज में बीसीए का पढ़ाई करता था। इसके अलावा रामपुर जिला कोरबा निवासी एस कामेश सेंट थॉमस कॉलेज में बीकॉम का छात्र था।
उन्होंने आगे बताया कि घटना वाले दिन तीनों चाय नाश्ता करने सुबह अपनी कार में सवार होकर बायपास रोड पर स्थित ढाबा में जाने के लिए निकले थे। लेकिन विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने कार को सामने से जोरदार ठोकर मार दी।
तेज रफ्तार की वजह से खोया नियंत्रण
घटना में सौरभ, समीर की मौत हो गई और एम कामेश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। खबर लगने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब एम्बुलेंस और पुलिस पहुंची। कार को सौरभ ही चला रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह सड़क खाली होने की वजह से कार सवार तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के सामने घुस गया।
दोनों के शव कार में फंसे थे
घटना में दो युवक कार में फंसे थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। दोनों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 hr agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
17 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
18 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines