Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू होने से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर एयरपोर्ट के दिशा सूचक (साइनेज) बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यमुना प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने इन बोर्डों के लिए कंक्रीट बेस (आधार) बनाने का काम प्रारंभ कर दिया है.
जीरो प्वाइंट से एनएचएआई इंटरचेंज तक लगेंगे बोर्ड
जीरो प्वाइंट से लेकर एनएचएआई इंटरचेंज तक यह दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर एयरपोर्ट की दिशा और दूरी स्पष्ट रूप से अंकित होगी. बोर्ड का डिजाइन नीले बैकग्राउंड पर सफेद अक्षरों में होगा ताकि वाहन चालकों को दूरी और मार्ग की सटीक जानकारी आसानी से मिल सके.
एयरपोर्ट पहुंचने वाले रास्तों पर भी होंगे साइनेज
यीडा के मुताबिक, एयरपोर्ट के मौजूदा मार्गों विशेषकर जेवर-किशोरपुर मार्ग और कार्गो टर्मिनल तक पहुंचने वाले रास्तों पर भी साइनेज लगाए जाएंगे. शुरुआती चरण में मालवाहक (लोडर) वाहन इन्हीं मार्गों से आवागमन करेंगे. बाद में जब एनएचएआई द्वारा तैयार किया जा रहा आठ किलोमीटर लंबा और 30 मीटर चैड़ा मार्ग पूरा हो जाएगा, तो भारी वाहन उस मार्ग से डायवर्ट कर दिए जाएंगे.
16 बोर्ड लगाए जाएंगे, 15 दिन में पूरा होगा काम
यीडा के ओएसडी एवं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि कुल 16 साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे. इनके लिए कंक्रीट बेस तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है और परियोजना विभाग को 15 दिनों में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट को जोड़ने वाले लिंक मार्ग और इंटरचेंज पर भी एनएचएआई से साइनेज लगाने का अनुरोध किया गया है.
15 दिसंबर से शुरू होगी यात्री उड़ान सेवा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 दिसंबर से यात्री और घरेलू कार्गो उड़ान सेवा शुरू होने की संभावना है. प्राधिकरण का कहना है कि इन साइनेज बोर्डों के लगने से यात्रियों और वाहन चालकों को रास्ते की पहचान में आसानी होगी और भटकने की स्थिति समाप्त होगी.
ये भी पढ़ें: गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल में कक्षा 5 तक हाइब्रिड मोड में चलेंगी क्लास, डीएम ने जारी किया आदेश
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
8 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
8 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
9 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
11 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
11 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
12 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
12 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines