Xiangqi champion Yan Chenglong suspended for bad behaviour: पड़ोसी देश चीन में खेल को काफी तवज्जो दी जाती है। यही वजह है कि ओलंपिक और एशियाई खेलों के दौरान उन्हें अक्सर टॉप लिस्ट के देशों में देखा जाता है। खेल से प्यार करने वाले चीन से एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है। यान चेंगलोंग नाम के खिलाड़ी से उनका खिताब छीन लिया गया है। यही नहीं उन्हें एक साल के लिए खेल से प्रतिबंधित भी कर दिया गया है।
दरअसल, चीनी जियांग्की एसोसिएशन के मुताबिक 48 वर्षीय यान पिछले सप्ताह चीनी द्वीप हैनान में आयोजित राष्ट्रीय टूर्नामेंट ‘जियांग्की किंग’ का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ इस जीत का आनंद उठाया। यहां तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन अति तो तब हो गई जब उन्होंने खिताबी जीत के कुछ देर बाद ही होटल में अपने दोस्तों के साथ शराब पीना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- WFI Controversy: साक्षी मलिक की मां ने रखी शर्त, तब होगी पहलवान की रेसलिंग में वापसी
यान की यही हरकत सीएक्सए को नागावार गुजरी। बोर्ड ने उन्हें एक साल लिए टूर्नामेंट से तत्काल प्रभाव से बैन कर दिया है और उनकी ट्रॉफी भी छीन ली है। सीएक्सए ने अपने बयान में कहा है कि शराब पीने के बाद यान ने बाथटब में शौच कर दिया था और होटल की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया है। इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर नैतिकता का उल्लंघन किया है।
फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यान से खिताब छीनने के बाद उन्हें मिली कितनी पुरस्कार धनराशि की हानि हुई है। बोर्ड ने उनकी पुरस्कार राशि को जब्त कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार ‘जियांग्की’ टूर्नामेंट विजेताओं को हजारों युआन मिलते हैं। ‘जियांग्की’ चीन का सालों पुराना एक ऐतिहासिक खेल है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines