WTC Final 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भिड़ने जा रही है। फाइनल मुकाबला लंदर के द ओवल में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब रोहित किसी आईसीसी इवेंट के फाइनल में भारत की कप्तानी करेंगे। रोहित भारत को 2013 के बाद आईसीसी ट्रॉफी दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। दोनों टीमों ने अभी अपने-अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया है।
आज शाम प्लेइंग XI का होगा ऐलान?
भारत की संबंधित प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी अटकलें हैं। दोनों टीमों ने महामुकाबले से पहले अपने दस्ते की घोषणा की, लेकिन प्लेइंग इलेवन अभी तक नहीं बताया है। हाल के दिनों में खेल में काफी बदलाव आया है। अब टीमें टेस्ट की पूर्व संध्या पर अपने प्लेइंग इलेवन का खुलासा करना पसंद करती हैं। इंग्लैंड ने अतीत में अक्सर ऐसा किया है और भारत ने भी दुर्लभ अवसर पर ऐसा किया है। सवाल है- क्या आज भारतीय प्लेइंग इलेवन का ऐलान होगा। फिलहाल कुछ भी कन्फर्म नहीं किया जा सकता है।
पिच में होगी बाउंस
ओवल की पिच पर काफी बातें हो रही हैं। पिच की पहली तस्वीर आ गई है। कार्तिक ने ट्वीट कर पिच के तीन फोटो डाले। उन्होंने इसके साथ लिखा- WTC Final के लिए दो दिन बाकी हैं और पिच ऐसी दिखती है। आपकी प्लेइंग इलेवन क्या होने वाली है? कार्तिक के इन फोटोज में पिच फ्रैश लग रही है। पिच ग्रीन टॉप है। इसपर तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी।
भारत की संभावित प्लेइंग XI
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI
डेविड वॉर्नर, उस्मना ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लॉयन
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines