हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WTC Final 2023: सीढ़ियों से गिरते-गिरते बचे रोहित शर्मा, समय पर संभले, देखें वीडियो

विज्ञापन
WTC Final 2023 IND vs AUS Rohit Sharma

नई दिल्ली: इंग्लैंड के द ओवल में बुधवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। रोहित के लिए ये मुकाबला काफी खास रहा क्योंकि वे अपने टेस्ट करियर का 50वां मैच खेल रहे हैं। हालांकि जब वे टॉस के बाद आए तो सीढ़ियों से गिरते-गिरते बचे। दरअसल, रोहित जैसे ही सीढ़ियों से नीचे उतरे, उनका पैर फिसला, गनीमत ये रही कि वे समय रहते संभल गए जिससे उन्हें चोट लगने से बच गई। हिटमैन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अंगूठे में चोट लगने की खबर 

बता दें कि फाइनल से ठीक एक दिन पहले कप्तान रोहित शर्मा को चोट लगने की खबर सामने आई थी। जानकारी के अनुसार, नेट प्रैक्टि्स करते वक्त रोहित को बाएं अंगूठे में चोट लगी। इसके बाद वे दोबारा प्रैक्टि्स के लिए नहीं गए। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। फिलहाल रोहित फिट दिखाई दे रहे हैं। कप्तान ने इस महामुकाबले में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर रवींद्र जडेजा के साथ जाने का फैसला लिया है। जबकि स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को जगह नहीं मिली है।

https://twitter.com/ItsRahulRoy19/status/1666398757704048640

विज्ञापन

लंच तक चटकाए 2 विकेट 

मैच की बात करें तो भारतीय गेंदबाजों ने लंच तक दो विकेट चटकाने में सफलता हासिल की है। पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को डक पर आउट कर दिलाई तो वहीं दूसरे विकेट के तौर पर शार्दुल ठाकुर ने डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोहम्मद शमी और उमेश यादव को एक भी विकेट नहीं मिला है। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया लंच के बाद क्या कमाल करती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola