हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WTC 2023 Final: फाइनल के लिए ICC ने तैयार कराई बैकअप पिच, जानिए क्या है कारण

विज्ञापन

WTC 2023 Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला कुछ घंटों में शुरू होने वाला है। इंग्लैंड का द ओवल मैदान एक महामुकाबले के लिए तैयार है। मगर पिच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आईसीसी ने फाइनल मुकाबले के लिए दो पिच बनवाए हैं। अब ये सवाल खूब सुर्खियां बटोर रहा है कि आखिर आईसीसी ने एक मुकाबले के लिए दो पिच क्यों बनवाई हैं?

आईसीसी तैयार करवाई दो पिच

दरअसल आईसीसी को दो पिच एहतियात के तौर पर बनाई हैं। इंग्लैंड में ऑयल प्रोटेस्ट चल रहा है। आईसीसी को डर है कि प्रदर्शनकारी पिच को खराब कर सकते हैं। ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दूसरा पिच तैयार किया गया है।

द ओवल के बाहर हुआ था प्रदर्शन

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को द ओवल के पास यातायात रोक दिया था और ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचने से पहले पुलिस को उन्हें हटाना पड़ा था। पिछले हफ्ते आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन लॉर्ड्स की ओर जा रही इंग्लैंड की टीम बस को उसी समूह के प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया था।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने फाइनल से पहले इस मामले पर बात की और उम्मीद जताई कि ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ के प्रदर्शनकारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को बाधित नहीं करेंगे।

लंदन में चल रहा है प्रदर्शन

लंदन में इन दिनों ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों के तहत प्रदर्शनकारी ब्रिटेन सरकार की नई तेल, गैस और कोयला परियोजनाओं का विरोध कर रहे हैं। दोनों ही टीमों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। हालांकि, खतरे की संभावना नहीं है। मैच में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

पिच में होगी उछाल

फाइनल मुकाबले से पहले ओवर की पिच की तस्वीर सामने आई थी। पिच को देखकर लग रहा है कि ये तेज गेंदबाजों को मदद देगी। पिच पर हरे घास हैं। ओवल के मुख्य क्यूरेटर ली फोर्टिस ने पिच के बारे में बात करते हुए कहा कि इसमें उछाल होगी। लेकिन यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी विकेट है।

WTC Final 2023 के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें