नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने अपने मेडल्स गंगा नदी में बहाने का फैसला लिया। वे हरिद्वार में हर की पौड़ी पहुंचे, लेकिन किसान नेता नरेश टिकैत ने उन्हें मेडल बहाने से रोक लिया। टिकैत ने पहलवानों ने पांच दिन का समय लिया है।
इस बीच रेसलिंग के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने मौजूदा स्थिति पर अपना बयान जारी किया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने कहा कि अगर 45 दिनों के अंदर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव नहीं होते हैं तो WFI को आगे के मैचों के लिए सस्पेंड किया जा सकता है।
पहलवानों के साथ हो रहे व्यवहार की कड़ी निंदा
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने आधिकारिक बयान में कहा- हमने भारत की स्थिति पर चिंता के साथ नजर रखी है, जहां पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष द्वारा दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का विरोध कर रहे हैं। हालांकि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष को प्रारंभिक चरण में ही अलग कर दिया गया है और वर्तमान में वह प्रभारी नहीं हैं।
UWW ने आगे कहा- अंतिम दिनों की घटनाएं और भी चिंताजनक हैं। विरोध मार्च शुरू करने के लिए पहलवानों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। जिस स्थान पर वे एक महीने से अधिक समय से विरोध कर रहे थे, उसे भी अधिकारियों ने साफ कर दिया है। UWW पहलवानों के साथ हो रहे व्यवहार की कड़ी निंदा करता है। अब तक की जांच के परिणामों की कमी पर भी निराशा व्यक्त करते हैं। UWW संबंधित अधिकारियों से आरोपों की गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह करता है।
पहलवानों के साथ मीटिंग आयोजित करेगा UWW
संगठन ने आगे कहा- जैसा कि इस स्थिति की शुरुआत से पहले ही हो चुका है, UWW पहलवानों के साथ उनकी स्थिति और सुरक्षा के बारे में पूछताछ करने के लिए एक मीटिंग आयोजित करेगा। UWW IOA और WFI की एड-हॉक कमेटी से अगली ऐच्छिक आम सभा के बारे में और जानकारी का अनुरोध करेगा। यदि 45 दिन के अंदर चुनाव नहीं होते हैं तो महासंघ को निलंबित करना पड़ सकता है, जिससे एथलीटों को भारतीय ध्वज के बिना प्रतिस्पर्धा करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
111 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
244 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
347 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
369 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
406 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
418 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
437 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
437 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
444 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines