ODI World Cup 2023: इसी साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होना है। विश्वकप से पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और पूर्व चयनकर्ता सुनील जोशी ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को विश्वकप की टीम से बाहर रखा है। सुनील जोशी ने कहा कि वह आगामी ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल से पहले कुलदीप यादव को चुनना पसंद करेंगे।
सुनील जोशी ने चहल को दी ये सलाह
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और पूर्व सलेक्टर जोशी का मानना है कि चहल इस वक्त बुरे दौरे से गुजर रहे हैं। उन्होंने अपनी चमक खो दी है। सुनील जोशी चाहते हैं कि चहल अपने फॉर्म को फिर से तलाशने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलें। जोशी के मुताबिक चहल को टीम मैनेजमेंट से यह कहना चाहिए कि वो उनको रिलीज कर दें ताकि वो कुछ घरेलू मुकाबले खेले और अपने फॉर्म में जल्द से जल्द वापसी करें और विश्वकप की तैयारी बेहतर कर सकें।
और पढ़िए – आखिरकार पृथ्वी शॉ के चेहरे पर आई खुशी, हार्दिक पांड्या बने वजह, देखें वीडियो
सुनील जोशी ने चहल को बढ़िया गेंदबाज बताया
सुनील जोशी ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा- चहल एक बढ़िया गेंदबाज हैं। एक समय था जब चहल भारतीय टीम के महत्वपूर्ण स्पिनर हुआ करते थे, लेकिन अब चीजें पहले से काफी बदल गई हैं। उनके मुताबिक भारतीय स्पिनर को थोड़ा समय निकालकर घरेलू क्रिकेट जरूर खेलना चाहिए।
कुलदीप यादव को लेकर क्या बोले सुनील जोशी
कुलदीप यादव की तारीफ में सुनील जोशी ने कहा कि ‘कुलदीप यादव इस समय जिस जगह पर हैं उन्हें काफी अच्छा लग रहा होगा। उन्हें और लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। यादव को यह बात पता करनी होगी कि किस वेन्यू पर उन्हें कैसी गेंदबाजी करनी है। वर्ल्ड कप अलग-अलग वेन्यू में खेला जाना है जहां सब ठीक है एक दूसरे से विपरीत होगी। कुलदीप यादव को और भी अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।’
और पढ़िए – शुभमन गिल का तूफान देख युवी-भज्जी-कैफ गदगद, बांधे तारीफों के पुल
चहल को क्यों टीम में नहीं रखना चाहते हैं जोशी, जानिए वजह
दरअसल, जब सुनील जोशी से पूछा गया कि वह चहल को 15 सदस्यीय विश्वकप टीम में रखेंगे? इस सवाल का जवाब उन्होंने न में दिया। साथ ही इसके पीछे की वजह भी बताई है। जोशी ने कहा कि ‘जडेजा मेरी टीम का हिस्सा होंगे। यदि वह सिंक से बाहर हो जाता है, तो आपके पास बैकअप के रूप में अक्षर है। अगर मुझे एक और लेगस्पिनर की जरूरत है, तो मैं निश्चित रूप से वाशिंगटन सुंदर या रवि बिश्नोई को देखूंगा क्योंकि बिश्नोई अधिक सुसंगत हैं, उनके हाथों में तेज गति है और चहल की तुलना में बेहतर फील्डर भी हैं।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines