World Cup 2023 IND vs AUS: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मुकाबला चेन्नई में खेल रही है। इस मुकाबले में भारतीय टीम कई बड़े बदलाव के साथ उतरी है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। साथ ही शुभमन गिल जिन्हें डेंगू हुआ था वह इस मुकाबले से बाहर हैं। उनकी जगह एक खास खिलाड़ी को मौका मिला है और वही खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत भी करेगा। टीम इंडिया इस मैच में स्पेशल प्लान के साथ उतरी है और हार्दिक पांड्या तीसरे पेसर की भूमिका निभाएंगे।
दो पेसर के साथ उतरी टीम
इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन को गिल की जगह मौका दिया है और वह पारी की शुरुआत करेंगे। साथ ही तीन स्पिनर्स इस मुकाबले में उतरे हैं। रविचंद्रन अश्विन को जगह दी गई है। शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। इस मुकाबले में सिराज और बुमराह उतरेंगे। वहीं हार्दिक पांड्या तीसरे पेसर की भूमिका निभाएंगे। भारतीय टीम यहां लक्ष्य का पीछा करेगी।
वहीं बात करें अगर मध्यक्रम की तो केएल राहुल के साथ श्रेयस अय्यर भूमिका संभालेंगे। साथ ही हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा के भरोसे भी लोअर मिडिल ऑर्डर में भारत की बल्लेबाजी निर्भर करेगी। विराट कोहली इस बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ हैं जो नंबर 3 पर ही नजर आएंगे।
दोनों टीमों की Playing 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जैम्पा।
यह भी पढ़ें:-
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
79 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
212 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
315 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
338 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
374 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
386 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
405 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
405 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
412 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
423 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines