World Cup 2023: पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से पहले ही झटके लग रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के एक और मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अहमदाबाद और हैदराबाद के बाद अब कोलकाता में होने वाले इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच की तारीख बदल सकती है। ये मैच 12 नवंबर को ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। लेकिन बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की निरीक्षण टीम से डेट बदलने का अनुरोध किया है।
वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से खेला जाएगा और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 27 जून को शेड्यूल जारी कर चुका है। पीटीआई के मुताबिक कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआई के अधिकारियों से कहा है कि मैच के दिन सुरक्षा व्यवस्था बड़ा मुद्दा है। दिवाली को ध्यान में रखते हुए कोलकाता पुलिस ने अपनी बात रखी है।
दिवाली के दिन पड़ रहा है पाकिस्तान-इंग्लैंड का मैच
बता दें कि इस बार दिवाली 12 नवंबर को पड़ रही है। ऐसे इस दिन सिक्योरिटी देने में पुलिस को मुश्किलें आ सकती हैं। हालांकि सीएबी अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने इस बात से इनकार किया कि बोर्ड ने कार्यक्रम में बदलाव के लिए आईसीसी को कोई अनुरोध भेजा है, वरिष्ठ सदस्यों ने पीटीआई को बताया कि कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा मुद्दा उठाया है।
भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख भी बदली जाएगी
भारत और पाकिस्तान का मैच पहले 15 अक्टूबर को खेला जाना था। लेकिन इस मैच की तारीख में बदलाव किया जाएगा। 15 अक्टूबर को नवरात्री शुरू हो रही है। ऐसे में अहमदाबाद में होने वाले इस मैच की तारीख बदल कर 14 अक्टूबर की जा सकती है। ICC ने अब तक वर्ल्ड कप का संशोधित कार्यक्रम जारी नहीं किया है। काउंसिल ने BCCI के साथ मिलकर 27 जून को एक समारोह में वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी किया था।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines